फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Raina bluntly on talks with Pakistan: As long as the bloodshed continues in Jammu and Kashmir, there will be no talks

पाकिस्तान से बात पर रैना की दो टूक: जम्मू कश्मीर में जब तक जारी है खून खराबा नहीं होगी बातचीत

Thu, 24 Jun 2021 10:28 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 24 Jun 2021 10:28 PM IST
सार

सर्वदलीय बैठक में शामिल भाजपा नेताओं रवींद्र रैना, कवींद्र गुप्ता, डा निर्मल सिंह ने कहा प्रधानमंत्री की कवायद से प्रदेश में राजनीतिक गतिरोध खत्म होगा।

विज्ञापन
Raina bluntly on talks with Pakistan: As long as the bloodshed continues in Jammu and Kashmir, there will be no talks
ravinder raina - फोटो : file photo

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा हैं कि जम्मू कश्मीर में खून खराबा जारी रहने तक पाकिस्तान से बातचीत नहीं हो सकती। पाकिस्तान आतंकवाद व अलगाववाद को प्रायोजित करता रहा हैं। जो लोग पाकिस्तान को वार्ता में शामिल करने की बात कर रहे हैं। उन्हें आतंकवाद से पीड़ित परिवारों से मिलकर पहले उनका दर्द समझना चाहिए।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में राष्ट्रवाद की भावना और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध हैं और यही बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई सर्वदलीय बैठक में तीन सदस्यीय भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कही हैं। रैना ने कहा पाकिस्तान, अलगाववाद और आतंकवाद की भावना को खत्म करके प्रदेश में शांति और खुशहाली के लिए भारतीयता की भावना को मजबूत करने की जरूरत हैं। खून व डीएनए में भारतीयता की भावना आने के बाद सही मायने में शांति व खुशहाली जम्मू कश्मीर में होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: रोजगार के लिए युवाओं को मिलेंगे सार्वजनिक वाहन, जुलाई में शुरू होगी वाहन देने की कवायद
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वदलीय बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में रैना ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू कश्मीर के प्रमुख नेताओं के साथ बातचीत कर राजनीतिक गतिरोध को जम्मू कश्मीर में खत्म करने की कवायद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद भी किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर के लोगों के बीच रहे हैं। यहां पर संगठन का काम किया हैं। ऐसे में वह प्रदेश के लोगों का दर्द जानते हैं। 1990 में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की वजह से कश्मीर से कश्मीरी पंडितों, अल्पसंख्यक सिखो व राष्ट्रवादी मुस्लिमों को विस्थापित होना पड़ा। विस्थापित कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक घाटी वापसी होनी चाहिए।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल में शामिल अन्य नेताओं पूर्व उपमुख्यमंत्री डा निर्मल सिंह और कवींद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के नेताओं का पक्ष जानकर व अपना रुख स्पष्ट करकेे जम्मू कश्मीर में राजनीतिक गतिरोध को दूर कर जन आकांक्षाओं की पूर्ति की पहल की हैं। विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के बाद विधानसभा चुनाव करवाने की बात कर प्रधानमंत्री ने प्रदेश के लोगों के मन की बात कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed