फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain, temperature, climate

Jammu News: दोपहर तक उमस, फिर राहत की बारिश, 23 तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में पानी गिरने के आसार

विज्ञापन
rain, temperature, climate
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। दो दिन से तपिश झेल रहे शहरवासियों को शनिवार को दोपहर के समय आंधी के साथ आई बारिश ने राहत दी। एक घंटे की मूसलाधार बारिश से कई निचले इलाकों में जलभराव भी हुआ। कुछ जगहों पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। जम्मू संभाग के कुछ अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई। उधर, कश्मीर में मौसम साफ रहने से कई जिलों में दिन का तापमान 33 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 23 अगस्त तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ तपिश ने तेवर दिखाए। दोपहर के समय उमस ने ज्यादा परेशान किया। यहां दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 86 तक पहुंच गया था। वहीं, दोपहर के समय अचानक बादलों ने डेरा डाल लिया। इसके कुछ समय तेज बारिश होने लगी। शहर के ज्यूल चौक, कृष्णा नगर, गांधीनगर, ग्रीन बेल्ट पार्क आदि इलाकों में जलभराव हुआ। जम्मू में 8.3 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से थोड़ा चढ़कर 33.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में लगातार मौसम के साफ रहने से तपिश से राहत नहीं मिल पा रही है। राजधानी श्रीनगर में गर्मी का अहसास बढ़ा है। यहां शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री चढ़कर 32.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सांबा और राजोरी में कुछ देर के लिए बारिश हुई। धुंध के कारण कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित हुई। कटड़ा में दोपहर के समय बारिश से कुछ राहत मिली। उधमपुर में भी दोपहर में बारिश हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed