फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rain, storm caused havoc again

बारिश, तूफान ने फिर बरपाया कहर

Tue, 21 Apr 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा/नंदपुर/अरनिया
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा/नंदपुर/अरनिया Updated Tue, 21 Apr 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Rain, storm caused havoc again

आंधी, तूफान और बारिश ने फिर हर तरफ कहर बरपाया है। ज्यादा मार बिजली ढांचे और फसलों पर पड़ी। खंभे और तार टूटने से जहां बिजली सेवा चरमरा कर रह गई, वहीं बची फसल से भी किसानों की उम्मीद टूट गई। इसके साथ ही सभी की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार सांबा जिले के राजपुरा में खंभे टूटने से सोमवार को बिजली ठप रही।

विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्रों में भी दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बिजली के तार टूटने से सप्लाई प्रभावित रही। सीमावर्ती क्षेत्राें में सोमवार शाम को आपूर्ति बहाल हुई। इस संबंध में विभाग के अधिकारियाें का कहना है कि कर्मचारी तेजी से आपूर्ति बहाली में जुटे हैं। उधर नंदपुर क्षेत्र में भी बारिश और तूफान ने कहर बरपाया है। इस दौरान कई लोगों की टीन शेड उड़ गई।
विज्ञापन


 छन्नी में चुन्नी लाल के मवेशियों की जहां शेड उड़ी, वहीं काला राम के यहां दीवार गिरने से मवेशियों को चोटें आईं। सुखदेव सिंह ने बताया कि बारिश और तूफान से बची फसल भी अब चौपट हो जाएगी। कई जगह रास्ते में पेड़ गिरने से आवागमन भी प्रभावित हुआ है। किसान नेता विजय चौधरी, विक्की चौधरी ने फसलों को हुए नुकसान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर अरनिया क्षेत्र में भी कुदरत का कहर बरपा है। बताया जाता है कि बिजली के चार खंभे गिर गए। 33केवी के तार पेड़-पौधों पर गिरने से नुकसान बताया जाता है। इस संबंध में विभाग का कहना है कि जल्द बिजली बहाली के लिए विभागीय स्तर पर प्रयास जारी हैं। वहीं गांव मारोल और चंगिया में लगे दो ट्रांसफार्मर गिर गए।


गांव काकू दे कोठे में चार एलटी के खंभे भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। यहां भी पशुओं के टीन शेड उड़ गए। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार आंधी से आम को भी काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि फसल तो पहले ही बर्बाद हो गई थी। अब आचार-चटनी के लिए भी तरसना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed