{"_id":"62d9b49469d49217aa005b46","slug":"rain-samba-news-jmu2644148143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कें, गलियां हुईं लबालब, घरों में भी घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कें, गलियां हुईं लबालब, घरों में भी घुसा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा/बिश्नाह/ज्यौड़ियां। बारिश से कस्बे और आसपास में सड़कों पर कई जगह जलभराव हो गया है। गलियों के अलावा घरों में भी पानी घुस गया, जिससे लोग परेशान रहे।
बाड़ी ब्राह्मणा के वार्ड नंबर 9 और वार्ड नंबर 10 में सड़कें तालाब में तब्दील होने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया था। घरों में भी पानी घुस गया, जिसे निकालने के लिए लोग जद्दोजहद करते रहे। उधर, मौसम के खराब रहने से बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा।
बिश्नाह के मुख्य बाजार व उप जिला अस्पताल के मुख्य मार्ग पर भी जलभराव परेशानी बनी रही। बाजार में कुछ दुकानों के अंदर भी पानी घुस गया। वहीं बाईपास मार्ग कुंजवानी-बिश्नाह मार्ग पर भी परेशानी बनी रही। चक अवतारा, पटियाडी, चकलाला, चक मुरार आदि में भी जलभराव हुआ।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां के सीमावर्ती गांव घरड तथा आसपास के गांवों में भी पानी घरों के अंदर तक भर गया। इससे लोगों का काफी नुकसान हुआ। नुकसान का जायजा लेने के लिए वीरवार की सुबह एसडीएम खौड़ अनिल कुमार ठाकुर सेना की 23 सिख के कर्नल के साथ पहुंचे। इस दौरान पानी की निकासी तथा लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए रणनीति बनाई। एसडीएम ने बताया कि सेना के अधिकारियों के साथ जायजा लिया है। जिन घरों में अधिक पानी भरा है, उन लोगों को सुरक्षित स्थान पर रखने के पूरे प्रबंध किए जाएंगे। वहीं सेना की तरफ से कहा गया कि लोगों की हरसंभव मदद की जाएगी।
सांबा के पहाड़ी क्षेत्र के धार्मिक स्थल बाबा शिवो गौरण कमेटी के प्रधान देसराज ने कहा कि सांबा से गौरण तक मार्ग पर दर्जनों नाले पड़ते हैं। कई नालों पर पुली तक नही है। बारिश होने पर ग्रामीणों को घंटों नालोें का जलस्तर कम होने का इंतजार करना पड़ता है। सुंब से गौरण तक मार्ग की हालत भी खस्ता है। उधर, बसंतर व देविक नदियों में भी जलस्तर बढ़ गया था। हालांकि कहीं से भी नुकसान की सूचना नहीं है। बारिश से किसानों को राहत मिली है। किसानों ने धान की रोपाई का काम तेज कर दिया है। किसान सोहन सिंह, बलदेव राज आदि ने कहा कि उन्होंने धान की रोपाई तेज कर दी है।