फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain restarts at kashmir, all schools shut

कश्मीर में फिर बारिश, बंद रहेंगे सभी स्कूल

Wed, 01 Apr 2015 11:03 AM IST
Updated Wed, 01 Apr 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन
rain restarts at kashmir, all schools shut

कश्मीर में देर रात फिर से बारिश शुरू हो गई है। कश्मीर घाटी में लगातार खराब मौसम के चलते बुधवार को भी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। स्कूल एजूकेशन के निदेशक शौकत अहमद बेग ने बताया कि बुधवार को भी 12 कक्षा तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि मौसम को ध्यान में रखते हुए आगे का निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


कश्मीर: मरने वालों का आंकड़ा 19 तक पहुंचा
विज्ञापन


घाटी में पैदा हुई स्थिति को ध्यान में रखते हुए कश्मीर घाटी और जम्मू के विंटर जोन में चार अप्रैल तक की सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। जेएंडकेबोर्ड की सेक्रेटरी वीणा पंडिता ने बताया कि बाढ़ को ध्यान में रखते हुए उच्च स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया कि 10वीं और 12वीं कक्षा के 1, 2, 3 और 4 अप्रैल को होने वाली परीक्षाएं रद्द की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को होने वाली परीक्षा निर्धारित समय पर ली जाएगी, जबकि बाकी परीक्षाओं की नई तिथि की घोषणा की जाएगी।

पौने दो सौ वाहन श्रीनगर के लिए रवाना

rain restarts at kashmir, all schools shut

खराब मौसम के चलते नेशनल हाइवे को बंद हुए मंगलवार को चार दिन हो गए। बस स्टैंड में फंसे यात्रियों की संख्या ढाई हजार के करीब पहुंच गई थी। ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन ने संख्या में बढ़ोतरी होती देख मौसम में थोड़ा  सुधार होते ही पौने दो सौ वाहन बस स्टैंड से रवाना कर दिए।

इनमें करीब दो हजार के करीब यात्रियों को आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि 500 के करीब यात्री अभी भी बस स्टैंड में फंसे हैं। गौरतलब है कि मौसम खराब होने की वजह से बस स्टैंड में ढाई हजार मुसाफिरों को रुकने के लिए इंतजार करना पड़ा था।

मंगलवार को यात्रियों को चौथा दिन हो गया था, लेकिन यात्रियों का बस स्टैंड में दबाव बढ़ता देख परिवहन मंत्री अब्दुल गनी कोहली ने सोमवार को दौरा किया था और मौसम में सुधार होते है वाहनों को रवाना करने का आश्वासन दिया था, जिसके चलते सुबह 9 बजे से साढ़े दस बजे के दरमियान 175 छोटी गाड़ियों में करीब दो हजार यात्रियों रवाना किया गया है।

इनमें अधिकतर मजदूर तबके के लोग है। कुछ बाहरी राज्यों से भी आएं तो अधिकतर पैतृक घर लौटने वाले हैं। प्रशासन की ओर से इनके लिए जेडीए के होटल खोलने के साथ-साथ लंगर भी लगा दिया गया था। बस स्टैंड से निकलकर यात्रियों ने राहत महसूस की है। बस स्टैंड में अभी भी 500 लोग रास्ता खुलने के इंतजार में है।

बस स्टैंड पुलिस के मुताबिक उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार ही छोटी गाड़ियों को छोड़ा गया है। जल्द ही बाकी मुसाफिरों को भी रवाना किया जाएगा।

जम्मू में दिन भर मौसम का बदलता रहा रंग

rain restarts at kashmir, all schools shut

लेफ्टिनेंट जनरल साहा ने गवर्नर से मुलाकात की
15 कार्पस के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रता साहा ने मंगलवार को राजभवन जाकर गवर्नर एन एन वोहरा से मुलाकात की। इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल ने गवर्नर को घाटी में बाढ़ की स्थिति के बारे में पूरा विवरण दिया।

इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन की ओर से लोगों को मुहैया करवायी जा रही सहायता के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर गवर्नर ने जनरल साहा के साथ आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के संबंध पर चर्चा की। इसके साथ ही आगामी अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

जम्मू में दिन भर मौसम का बदलता रहा रंग

मौसम का रंग जम्मू में मंगलवार को दिन भर बदलता रहा। सुबह से लेकर दोपहर बाद रुक -रुक कर फुहारें पड़ती रहीं। दोपहर बाद आसमान साफ होेने और धूप निकल जाने से जम्मू के लोगों को राहत मिली। मौसम के बदलाव से जम्मू और श्रीनगर के सामान्य तापमान में गिरावट आई है, जिससे मार्च के आखिरी तक सर्दी का असर बना रहा।

जम्मू में जहां 0.7 मिमी बारिश हुई, वहीं श्रीनगर में बूंदाबांदी हुई। मंगलवार साढ़े आठ बजे से पहले जम्मू में 33.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि श्रीनगर में 0.5 मिमी बारिश रिकार्ड हुई।

गुलमर्ग में 1.2 बारिश हुई। जम्मू में मंगलवार को जम्मू में अधिकतम 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि सामान्य तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 15.5 रिकार्ड हुआ और सामान्य तापमान 16 डिग्री रहा।

श्रीनगर में अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सामान्य तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा और सामान्य न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed