फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain problem

बारिश-ओलावृष्टि से किसानों की मेहनत पर फेरा पानी

विज्ञापन
rain problem
दोमाना। तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। सब्जियां, धान, मक्का की फसल, फलदार पौध औरए फूलों की फसलें नष्ट हो गई हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में सुबह से हो रही बारिश से कई इलाकों में जलभराव हुआ, जिससे लोगाें को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही तापमान मेें काफी गिरावट आई है।
विज्ञापन

जम्मू जिले के मढ़, रायपुर दोमाना, फलाएं मंडाल क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को पहुंचा है। सब्जियाें की फसल भी बर्बाद हो चुकी है। जम्मू क्षेत्र में धान की खड़ी फसल जहां बिछ गई है वहीं, कटी हुई फसलें पानी में तैर रही हैं। खेत तालाब बन गए हैं। सड़कों पर जलभराव हुआ है। सुबह गुल हुई बिजली दोपहर बाद ही बहाल हो पाई है। किसान सुरेश कुमार, काका, बलबीर सिंह, दीपक पांडेय, प्रदीप चौहान, संदीप जमवाल, सतीश कुमार शर्मा व सतपाल मगोत्रा ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मूला राम ने प्रशासन से बारिश और ओलावृष्टि से जम्मू संभाग में धान व सब्जियों को पहुंचे नुकसान का आकलन करने की अपील की। पूर्व मंत्री, भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ का चेयरमैन चौधरी सुखनंदन कुमार ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। जिले के मढ़, आरएस पुरा, रायपुर दोमाना, अखनूर में भी फसलें प्रभावित हुई हैं। इस संबंध में सरकार से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed