फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rain in some parts of Jammu and Kashmir, heat rising in other areas

जम्मू-कश्मीर: कुछ जिलों को छोड़कर अन्य हिस्सों से रुठे इंद्रदेव, दोनों संभागों में जल्द बन रहे बारिश के आसार

Sat, 15 Jul 2023 05:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 15 Jul 2023 05:20 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार जम्मू कश्मीर में मौजूदा मानसून पूरी तरह से सक्रिय नहीं हुआ है। यही कारण है कि पिछले कई दिनों से अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं हुई है।

विज्ञापन
Rain in some parts of Jammu and Kashmir, heat rising in other areas
मौसम साफ होने के बाद वैष्णो देवी पहुंचे भक्त - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर भारत में मानसून की बारिश रौद्र रूप दिखा रही है। जम्मू कश्मीर में मौजूदा मानसून कमजोर पड़ा हुआ है। जम्मू संभाग के राजोरी, पुंछ जैसे इलाकों में निरंतर हो रही बारिश को छोड़कर प्रदेश के अन्य अधिकांश जिलों में मौसम साफ चल रहा है। कश्मीर में भी तपिश का अहसास बढ़ा है।

विज्ञापन


यहां कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से चढ़कर तीस डिग्री के ऊपर चल रहा है, जो जम्मू संभाग के कुछ जिलों के तापमान के आसपास है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मानसून के जम्मू कश्मीर में सक्रिय होने की उम्मीद है। इसमें 18 जुलाई तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार जम्मू कश्मीर में मौजूदा मानसून पूरी तरह से सक्रिय नहीं हुआ है। यही कारण है कि पिछले कई दिनों से अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं हुई है। मानसून चरणबद्ध तरीके से संबंधित राज्यों तक पहुंचता है। जिससे उम्मीद है कि आगामी दिनों में जम्मू कश्मीर में भी मानसून की अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मौसम साफ रहने से तपिश के साथ उमस परेशान कर रही है। जम्मू में शुक्रवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर बाद हल्के बादल छा गए थे। इस बीच कुछ हिस्सों में हल्की फुहार भी पड़ी, लेकिन तपिश से लोगों को राहत नहीं मिल पाई। यहां दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 76 तक पहुंच जाने से उमस से हर कोई बेहाल रहा।

यहां दिन का अधिकतम तापमान 34.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में मौसम साफ रहने से तपिश का अहसास बढ़ा है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री चढ़कर 31.5 और लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विज्ञान केंद्र के डेटा का दुरुपयोग

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की आधिकारिक वेबसाइट से कुछ सोशल मीडिया व अन्य संसाधनों द्वारा मौसम संबंधी डेटा के दुरुपयोग करने की सूचना पर विभाग ने संबंधित जिलों के पूरे मौसम संबंधी डेटा को जारी करना बंद कर दिया है। सूत्रों के अनुसार विभाग ने पाया है कि कुछ संसाधनों द्वारा विभाग के मौसम संबंधी डेटा को लेकर उन्हें अपने द्वारा दर्शाया जा रहा है, जबकि वह विभाग द्वारा दिया जा रहा है।



पहले आधिकारिक तौर पर कश्मीर के श्रीनगर, काजीगुंड, कोकरनाग, पहलगाम, गुलमर्ग के अलावा जम्मू संभाग के जम्मू, बनिहाल, बटोत, कटड़ा, भद्रवाह और लेह व कारगिल का मौसम संबंधी डेटा दर्शाया जाता था, लेकिन अब सिर्फ जम्मू, श्रीनगर और लेह का ही मौसम संबंधी डेटा जारी किया जा रहा है। विभाग के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार डेटा के दुरुपयोग होने की सूचनाओं पर सीमित डेटा जारी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed