फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain in many place of jammu kashmir

रियासत पर मौसम मेहरबान, कई हिस्सों में बारिश

Wed, 03 May 2017 08:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 03 May 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
rain in many place of jammu kashmir
बारिश - फोटो : File Photo
रियासत पर मौसम फिलहाल मेहरबान है। राज्य में बुधवार को कई हिस्सों में बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। इस सीजन मई भी राहत लेकर आया है। रियासत के सभी हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 5-7 डिग्री नीचे चल रहा है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम का यह मिजाज इस हफ्ते ऐसा ही बने रहने की संभावना है। इस बीच जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एकतरफा जारी रहा। घाटी के कई हिस्सों में बारिश से पारा गिर गया है। श्रीनगर में शाम तीन बजे के बाद बारिश शुरू हो गई थी। कश्मीर के मौसम में ठंडक बनी हुई है।
विज्ञापन


जम्मू संभाग के किश्तवाड़, भद्रवाह, चिनैनी सहित अन्य कई इलाकों में बारिश हुई। कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं। जम्मू में कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन दिन भर बादल छाए रहने से गर्मी से राहत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में दिन का पारा सामान्य से छह डिग्री गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ यशपाल शर्मा का कहना है कि इस सीजन राज्य में निरंतर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे मौसम अनुकूल बना हुआ है। मौसम के आगामी दिनों में भी गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed