{"_id":"60ede59d8ebc3ebe074703a7","slug":"rain-in-kashmir-sunshine-in-jammu-rain-in-some-parts-today-jammu-city-news-jmu239383730","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में बारिश, जम्मू में धूप, आज कुछ हिस्सों में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में बारिश, जम्मू में धूप, आज कुछ हिस्सों में बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मानसून के बीच जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने से तपिश ने फिर जोर पकड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, लेकिन आगामी दिनों में मौसम लगभग साफ रहेगा।
जम्मू में मंगलवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। दोपहर को तीखी धूप ने परेशान किया। मानसून के सक्रिय होने के साथ उमस ने भी जोर पकड़ लिया। हालांकि, रात के तापमान में राहत बनी हुई है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 35.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले चौबीस घंटे में 10.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसी तरह बनिहाल में 14.7 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 27.6, बटोत में 21.6 मिलीमीटर बारिश के साथ 27.6, कटड़ा में 13.2 मिलीमीटर बारिश के साथ 31.7 और भद्रवाह में 25.8 मिलीमीटर बारिश के साथ 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 25.5 और कारगिल में 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री नीचे चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री गिरकर 24.4, पहलगाम में 23.6 और गुलमर्ग में 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।