{"_id":"39421d45e19ccd5c39e8b488f448ab8d","slug":"rain-in-jammu-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मौसम सुहावन, जम्मू और घाटी में पारा लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मौसम सुहावन, जम्मू और घाटी में पारा लुढ़का
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 18 May 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मंदिरों के शहर जम्मू में सोमवार को धूप के साथ बारिश से शाम को मौसम सुहावना हुआ। मौसम में आए इस बदलाव से दिन और रात का तापमान भी सामान्य से नीचे चला गया है। दिन में तपिश झेल रहे शहरवासियों को बारिश ने राहत दिलाई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चौबीस घंटों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन
जम्मू में सोमवार सुबह की शुरुआत हलके बादलों के साथ हुई। लेकिन दिन चढ़ने के साथ दोपहर को मौसम साफ हो गया। मगर शाम को अचानक काली घटाएं छा गईं और तेज हवाओं के साथ आसमान से पानी बरसने लगा। हालांकि हलकी बारिश ही हुई। मगर इससे गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
जम्मू में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 36.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में 0.4 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश से सुहावने हुए मौसम में बाजारों में खरीददारों की रौनक भी दिखी। हालांकि दिन में गर्मी से बचने के लिए कई लोगों ने कनाल नहर आदि का रुख किया।
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 0.4 मिलीमीटर बारिश के साथ अधिकतम तापमान 31.9 और न्यूनतम 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल और गुलमर्ग न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द चल रहे हैं। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में दिन का अधिकतम पारा लुढ़ककर 15.0 और न्यूनतम 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लेह में अधिकतम तापमान 23.4 और न्यूनतम 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी दिन का पारा गिर कर सामान्य से चार डिग्री कम 18.9 और न्यूनतम 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के बटोत इलाके में 3.6, बनिहाल में 2.1 और भद्रवाह में 4.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।