फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain in J&K, women dies in udhampur

आफत की बारिश, छत गिरने से महिला की मौत

Tue, 19 May 2015 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 19 May 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन
rain in J&K, women dies in udhampur

रियासत में बेमौसम बारिश आफत लेकर आई। तेज हवाओं और आंधी से उधमपुर जिला मुख्यालय से 15 किमी. दूर पखलाई इलाके में रविवार की देर रात एक कच्चे मकान की छत गिर जाने से महिला की मौत हो गई। छत से लकड़ी का बीम गिरने पर उसके नीचे आई गुड्डी देवी पत्नी शिव राम की मौत हो गई। उसके दो बच्चे उषा देवी और मोहित शर्मा भी घायल हुए हैं। जिला कठुआ के पहाड़ी इलाके बनी में एक से डेढ़ इंच तक ओलावृष्टि होने से सेब, आलू बुखारा, खुमानी, नाशपाती, अखरोट की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। पहाड़ी इलाकों में बिजली गुल है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


रियासत में सोमवार दिनभर मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहा। राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित अन्य इलाकों में रविवार रात से शुरू हुई बारिश सोमवार दोपहर तक जारी रही। इससे कई नदी नालों में जलस्तर बढ़ गया। दोपहर बाद मौसम साफ हुआ। जम्मू में भी दिनभर यह सिलसिला चलता रहा। दिनभर बादलों और सूर्यदेव में आंखमिचौली का खेल चला। उधमपुर के पंचैरी, चिनैनी आदि इलाकों में तेज हवाओं से बिजली सप्लाई प्रभावित हुई।
विज्ञापन


मौसम में आए इस बदलाव से जम्मू और कश्मीर घाटी के अधिकांश इलाकों में पारा सामान्य से नीचे चला गया है। खराब मौसम के बीच जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सोमवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा यातायात बहाल रहा। आईजीपी ट्रैफिक के अनुसार श्रीनगर-जम्मू हाईवे 21 मई को मरम्मत कार्य के लिए बंद रखा जाएगा। मगरकोट और पीड़ा में खस्ताहाल सड़क में सुधार के लिए जम्मू और श्रीनगर से किसी भी वाहन को चलने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed