बारिश और भारी बर्फबारी ने बढ़ाई सर्दी, फसल बर्बाद होने की चिंता से किसान परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी में बढ़ोतरी होने पर लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पिछले कई दिन से सुबह व रात के समय सर्दी बढ़ रही है। गुरुवार सुबह बारिश शुरू होने पर एक ओर जहां मैदानी इलाके में सर्दी बढ़ी वहीं पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते दिनभर शीत लहर का प्रकोप रहा। इससे लोग भी बेहाल दिखे। बारिश और शीत लहर के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
बारिश के चलते सर्दी में बढ़ोतरी होने पर स्कूलों में बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिन भर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहने पर पहले के मुकाबले कम लोग बाजार में खरीदारी करने के लिए दिखे। मौसम विभाग द्वारा आने वाले दो-तीन दिनों तक इसी प्रकार का मौसम बना रहने सर्दी में और बढ़ोतरी होने की संभावाना जताई।
दूसरी ओर इस बारिश को किसान आने वाले दिनों में किसानों द्वारा लगाए जाने वाली गेहूं की फसल के लिए बेहतर बताया। किसान रतन लाल का कहना है कि किसान काफी दिनों से बारिश की उम्मीद लगाए हुए थे, लेकिन बारिश नहीं होने पर वह खेतों को तैयार नहीं कर पा रहे थे। इस बारिश के चलते भूमि में नमी आने पर किसानों को गेहूं की बिजाई करने के लिए राहत मिलेगी।
बारिश से किसानों के माथे पर झलक रही चिंता
सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल में हुई बारिश से किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें पड़ गई हैं। क्योंकि मौजूदा समय में ज्यादातर किसान गेहूं की फसल की बुआई में जुटे हैं। ऐसे में ज्यादा बारिश गेहूं की बुआई को और लेट कर सकती है।
हालांकि जो फसल अंकुरित हो गई है उसके लिए बारिश वरदान मानी जा रही है, लेकिन ज्यादातर किसान अभी तक अपनी फसल नहीं लगा पाए हैं। किसान राकेश सिंह का कहना है कि पिछले दिनों हुई बारिश से वह धान की फसल की कटाई समय पर नहीं कर पाए थे, जिस कारण वह अभी तक गेहूं की फसल नहीं लगा पाए हैं।
वहीं अगर मौजूदा समय ज्यादा बारिश हो जाती है तो समय पर नहीं लगने से अच्छी फसल की संभावना नहीं हो पाएगी। वहीं किसान मदन लाला का है कि बारिश ने उनकी धान की फसल को काफी नुकसान हुआ, वहीं गेहूं की फसल पर भी बारिश का छाया पड़ता नजर आ रहा है, जिससे वह चिंतित हैं।