फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain fall

शाम को हुई बारिश से उमस से मिली राहत

विज्ञापन
rain fall
आरएस पुरा। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से हर कोई परेशान है। बुधवार शाम को हुई बारिश कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। कई दिनों से क्षेत्र में बारिश नहीं होने से लोग परेशान थे। बुधवार को दोपहर बाद आसमान पर छाई काली घटा के बाद ठंडी हवा चलने लगी, जिससे लोगों को काफी राहत मिली और लोग यह संभावना जताने लगे कि बारिश होने वाली है। इसके कुछ ही देर बाद बारिश शुरू हो गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। तापमान भी सामान्य से अधिक होने पर हर कोई इन दिनों गर्मी से बेहाल होने पर बारिश की उम्मीद लगा रहा था। दूसरी तरफ किसानों को भी इस बारिश से राहत मिलने पर अब धान की रोपाई के लिए खेतों को तैयार करने के लिए सुविधा होगी। किसान मोहन लाल ने कहा कि अगर चार-पांच घंटे तक बारिश हो तो इससे किसानों को धान लगाने के लिए बेहतर होगा। मौसम विभाग की और अगले चौबीस घंटे तक क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

अखनूर फोटो
बारिश से किसानों के चेहरे खिले
अखनूर। बारिश होने पर किसानों में खुशी की लहर है। किसानों ने इस बुधवार को हुई बारिश को मक्की और बाजरे की फसल के लिए उपयुक्त बताया है। दूसरी ओर लोगों को गर्मी से रहात मिली है। सीमावर्ती क्षेत्र में दोपहर से ही बारिश होने लगी जो देर रात तक जारी रही। किसान बोधराज ने बताया कि मानसून की पहली बारिश जो देर से शुरू हुई। जो फसल के लिए मददगार होगी। किसान कुलदीप कुमार ने बताया कि अन्य फसलों के लिए बारिश जरूरी थी। जो देर से आई। इसके बावजूद भी फसल को लाभ होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed