{"_id":"6351a931cc86794f011e28eb","slug":"rain-fal-samba-news-jmu270668957","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से कंडी के किसान खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से कंडी के किसान खुश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। कंडी क्षेत्र के किसान बारिश से काफी खुश हैं। हालांकि बारिश सामान्य ही हुई है। किसानों ने बताया कि इस बारिश से गेहूं, सरसों, चना की फसल की बुआई आसानी से हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी बारिश समय पर होती रही थी और फसल की पैदावार बंपर हुई थी। इस बार भी दिवाली से पहले बारिश शुरू हो गई है। इसी बारिश की नमी से फसल लग जाएगी। अगर ऐसे निरंतर समय पर बारिश होती रही तो आने वाली फसल को काफी फायदा मिलेगा। सब्जी लगाने वाले किसानों ने बताया कि हरी सब्जियों में सरसों का साग, मूली, कड़म, पालक और अन्य सब्जियां जो कंडी क्षेत्र में उगाई गई हैं, यह बारिश उनके लिए रामबाण सिद्ध हुई है। बीरपुर के किसान गौतम सिंह ने बताया कि बारिश हल्की ही हुई है, लेकिन जमीन में उससे नमी हो गई है, जिससे फसल उगाने में आसानी हो जाएगी।
दूसरी ओर मैदानी क्षेत्र में बारिश होने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। क्योंकि धान की फसल इस समय लगभग पक कर तैयार है। थोड़े दिनों में ही कटाई के लिए तैयार हो जाएगी। इससे पहले आई आंधी से धान की फसल नीचे गिर गई थी। अगर बारिश ज्यादा होती है तो उसे भी फसलें बर्बाद हो जाएंगी।
बारिश से कंडी क्षेत्र के किसान खुश
विजयपुर। बारिश से कंडी क्षेत्र के किसान खुश है तो सीमावर्ती क्षेत्र के किसान परेशान हो गए हैं। क्योंकि सीमावर्ती क्षेत्र में धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है, लेकिन कुछ जगह कटाई चल रही थी, लेकिन किसानों की फसल घर नहीं पहुंची हुई थी। बारिश से किसानों की फसल खराब हो गई। कंडी क्षेत्र के किसानों को इस समय पानी की जरूरत थी। वह मक्की की कटाई के बाद अब गेहूं की फसल की तैयारी कर रहे थे, लेकिन बारिश न होने के कारण जमीन बंजर थी। वीरवार को हुई बारिश से किसानों में काफी राहत मिली है संवाद