{"_id":"6216809b8df7930300349a72","slug":"rain-fal-samba-news-jmu2544464133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मौसम बना रहा ठंडा, किसानों को भी किया चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मौसम बना रहा ठंडा, किसानों को भी किया चिंतित
विज्ञापन
सांबा। बीती रात हुई बारिश से जहां मौसम में बदलाव हुआ है। वहीं किसानों की भी चिंताएं बढ़ गई हैं। किसान अमन चौधरी, बब्ल कुमार, राकेश कुमार के अनुसार नमी वाले खेतों में पहले से ही गेहूं की फसल पीली पड़ गई थी। किसान दवाई के छिड़काव में थे। इस बीच मंगलवार की रात को हुई बारिश से किसान परेशान हो गए हैं। उनके अनुसार जिन खेतों में धान लगाई थी वहां अब गेहूं की फसल की बिजाई की गई है। वहां की गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। उनके अनुसार पहले से ही उन खेतों में काफी नमी थी। बारिश से अधिक पानी खडे़ होने से फसल नष्ट हो जाएगी। इससे किसान परेशान हैं।
बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस
विजयपुर। क्षेत्र में हुई बारिश के बाद मौसम में काफी गिरावट आई है। कुछ दिन से पड़ रही गर्मी के कारण मक्खी मच्छर में बढ़ोतरी हुई थी। इस बारिश के बाद सर्दी बढ़ गई है। लोगों ने राहत की सांस ली। रमेश कुमार, दीपक कुमार, विजया भारती आदि किसान भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। क्योंकि इस समय गेहूं की फसल को बारिश की जरूरत थी। बारिश से किसान वर्ग काफी खुश नजर आ रहा है। संवाद
रात भर गरजते रहे बादल, बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ
अरनिया। मौमम के बिगड़े मिजाज से किसानों को राहत की आस होने लगी। बुधवार दोपहर बाद मौसम साफ होते ही सिंचाई होने की आस भी टूट गई। हालांकि इससे अगर किसानों को लाभ नहीं मिल सका तो नुकसान भी नहीं उठाना पड़ा।
विज्ञापन
किसानों के अनुसार लगातार खिली धूप रहने से इस समय गेहूं की फसल सहित पशु चारे को भी सिंचाई की जरूरत पड़ रही थी। मगर फिर भी बूंदाबांदी से खेतों में मामूली नमी उत्पन्न हो गई है। जो आठ दस दिन तक सिंचाई की कमी को पूरा जरूर करेंगी। वहीं मंगलवार व बुधवार को रात भर घने बादलों की गरजना जारी रहने से लगा की भारी बारिश होने की प्रबल संभावना बन गई है, मगर ऐसा नहीं हुआ। वही देर शाम खबर लिखें जाने तक आसमान पर हल्के-हल्के बादल छाए हुए थे, जबकि सुबह से ही बूंदाबांदी रुकी हुई थी।
दिन भर छाऐ रहे बादल
आरएस पुरा। दिन निकलने के साथ ही बुधवार को बादल छाए रहे, जिसके चलते एक बार फिर लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। रात को भी रुक-रुक हुई बारिश के चलते दिन भर मौसम सर्द रहा। कई दिन से मौसम में काफी बदलाव देखा जा रहा था। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्र में मौसम सर्द बना रहा। किसान जवाल सिंह ेने कहा कि इस समय बारिश की जरूरत नहीं, पर जिस प्रकार मौसम दिख रहा है उससे लगता है कि अगर मौसम ऐसा ही रहा तो गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि पहले ही अधिक बारिश के चलते खेतों में लगी गेहूं पीली पड़ चुकी है।
किसानों को अच्छी फसल की उम्मीद बंधी
परगवाल। बारिस से सीमा क्षेत्र परगवाल में इस बार गेहूं की अच्छी फसल होने की उम्मीद बंधी है। किसानों का कहना है कि जिस तरह से थोड़े थोडे़ दिनों के अंतराल पर बारिश हो रही है, उससे उनको इस बार अच्छी फसल होने की उम्मीद है। स्थानीय किसान अशोक कुमार का कहना था कि गेहूं की बिजाई के बाद कुछ दिनों तक बारिश नहीं होने से वह अपनी धान की फसल को लेकर चिंतित थे। कुछ समय से जिस तरह से मौसम ने मेहरबानी दिखाई है, उससे उनको इस बार अच्छी फसल होने की उम्मीद है। उनका कहना था कि रात को हुई बारिश गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित होगी। संवाद