{"_id":"60fef2a28ebc3e3bfe1bf89c","slug":"rain-fal-samba-news-jmu240275568","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ के पानी में फंसी टिप्पर चालक को निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ के पानी में फंसी टिप्पर चालक को निकाला बाहर
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा के मुख्य बाजार रघुनाथ बाजार की सड़क की दुर्दशा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले के सुंब इलाके में सोमवार सुबह बारिश के पानी में एक टिप्पर उस समय फंस गई जब चालक एक नाले को पार कर रहा था। जैसे ही टिप्पर नाले के बीच पहुंची पानी का बहाव तेज हो गया। स्थानीय लोगों ने टिप्पर चालक को सकुशल बाहर निकाल लिया। पानी का बहाव कर कम होने के बाद टिप्पर को बाहर निकाला गया। उधर घगवाल पुलिस थाने की ओर जाने वाला मार्ग पानी के तेज बहाव में बह गया, जिससे आने जाने की परेशानी बनी रही।
बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली
विजयपुर। सोमवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। कुछ दिन से गर्मी पड़ने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। इस बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। गर्मी के कारण बिजली की कटौती चल रही थी। ऊपर से मक्खी, मच्छर इतना था कि लोगों का जीना दुश्वार था। बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। वहीं पशु, पक्षियों को भी इस गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश से पशु पक्षियों को भी राहत मिली है। किसान वर्ग भी इस बारिश से काफी खुश है। क्योंकि इस समय धान की रोपाई चल रही है। पानी की बहुत जरूरत थी। इसलिए इस बारिश से हर वर्ग खुश नजर आ रहा है। संवाद
बारिश से बाजारों से रौनक गायब
बाड़ी ब्राह्मणा। मानसून की बरसात के साथ ही बाजारों से रौनक भी गायब हो जाती है। वहीं मौसम साफ होने के बाद बाजारों में फिर से भीड़ जमा हो जाती है। सोमवार सुबह हुई बारिश से बाड़ी ब्राह्मणा बाजार में भी रौनक गायब ही देखें और रुक-रुक कर हो रही बारिश से खरीदारों की कमी भी बाजारों में देखने को मिली, लेकिन जैसे ही दोपहर बाद मौसम साफ हुआ तो बाजारों में दोबारा से खरीदारों की भीड़ जुट गई। लोगों ने खरीदारी की अक्सर बरसात के मौसम में लोग बारिश के चलते बाजारों में कम ही बाहर निकलते हैं। संवाद
विज्ञापन
बारिश से गांव कलीठ की मुख्य गली बनी खड्ड
ज्यौड़ियां। बारिश से खौड़ तथा ज्यौड़ियां क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों में काफी नुकसान हो गया है। बारिश का पानी दुकानों तथा घरों के अंदर चले जाने से घरों तथा दुकानों के अंदर रखा समान खराब हो गया है। कंडी क्षेत्र के गांवों की गलियां नालों में प्रवेश हो गई हैं। जिन पर चलना लोगों के लिए दिक्कत बना हुआ है। गांव कलीठ की मुख्य गली की हालत बारिश से काफी जर्जर बनी हुई है। इस पर चलना स्थानीय लोगों के लिए मुश्किल बना है। पंच बालकृष्ण ने बताया कि बारिश ने उनकी गली का नक्शा ही बदल दिया है। हमारी प्रशासन से अपील है कि गली को जल्द से जल्द चलने योग्य बनाया जाए। संवाद
रघुनाथ बाजार के रास्ते की हालत खस्ता
बाड़ी ब्राह्मणा। मुख्य बाजार रघुनाथ बाजार की सड़क की दुर्दशा काफी बदतर हो गई है। जगह-जगह से सड़क उखड़ी हुई है। कई जगहों पर सड़क में काफी गड्ढे बन गए हैं। बारिश के दिनों में तो सड़क से पार करना मुहाल हो जाता है। क्योंकि पानी बड़ी मात्रा में सड़क के गड्ढों में भर जाता है, जिससे आने जाने वाले राहगीरों और दुकानदारों को काफी परेशानी होती है।
कई बार अगर कोई गाड़ी बाहर तेजी से निकलती है तो गड्ढों में भरा पानी छींट के रूप में तब्दील होकर दुकानों के अंदर जा पड़ता है, और सामान खराब कर देता है। इसको लेकर दुकानदार भी काफी परेशान हैं। दुकानदारों का कहना है कि काफी लंबे समय से इस सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है और म्यूनिसिपल कमेटी के अलावा सड़क विभाग ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने बताया कि सड़क की हालत ऐसी हो गई है कि सड़क से तारकोल तो बिल्कुल ही उखड़ गया है। नुकीले पत्थर भी बाहर आ गए हैं, जिनसे कई बार गाड़ियां भी पंचर हो जाती हैं। आए दिन दुर्घटना का कारण भी बना रहता है। इसलिए हम म्यूनिसिपल कमेटी से अपील करते हैं कि इस खराब सड़क की ओर ध्यान दे और जल्द से जल्द इसका मरम्मत कार्य शुरू कराए। संवाद
चपरेयाल में बारिश से दस बकरियों की मौत
ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत सामोआ के गांव चपरेयाल में रविवार की रात हुई बारिश से एक किसान की दस बकरियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मदन लाल की तरफ से हर रोज की तरह अपनी सभी बकरियों को उनके बाड़े में रखा था। रविवार की रात हुई बारिश से बाड़े में बाढ़ का पानी जमा हो गया। पानी से बचने के लिए कुछ बकरियां नजदीक बने बंकर में चली गईं। बाढ़ का पानी बंकर में भी भर गया। ऐसे में दस बकरियाें की बंकर में अधिक पानी जमा होने पर डूब कर मौत हो गई।
मदन लाल के अनुसार उन्होंने सुबह देखा कि उसकी बकरियों की मौत हो गई है। मदन लाल ने इसकी सूचना सरपंच अनुराधा शर्मा को दी। सरपंच ने मौके का जायजा लिया और इस घटना के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों को बताया। इस पर पुलिस तथा नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर देखा और नुकसान का जायजा लिया। मदन लाल के हुए नुकसान का हर संभव मुआवजा देने का आश्वासन दिया। वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी प्रशासन से मदन लाल के नुकसान की जल्द भरपाई करने की मांग की।