फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain fal

बारिश से मिली लोगाें को राहत

विज्ञापन
rain fal
अरनिया। करीब एक सप्ताह से गर्मी से तप रहे लोगों को रविवार देर रात को राहत मिल ही गई। किसानों को भी इसका लाभ पहुंचेगा। रविवार देर रात करीब साढे़ ग्यारह बजे छाए घने बादलों ने बरसना शुरू कर दिया, जिससे करीब एक सप्ताह से उमस व भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिलना शुरू हो गई।
विज्ञापन

हालांकि सोमवार सुबह भी हल्की फुल्की बारिश का सिलसिला चलता रहा, जिससे सारा दिन मौसम सुहाना बना रहा। वहीं धान रोपाई के लिए सूखे की मार झेल रहे किसानों को भी इस बारिश का लाभ मिलना शुरू हो चुका है। किसानों के अनुसार रविवार देर रात बारिश गिरने से राहत जरूर मिली, मगर आने वाले तीन-चार दिन तक पर्याप्त मात्रा में बारिश होती रही तो धान रोपाई का कार्य लगभग संपन्न हो जाएगा। देर शाम खबर लिखे जाने तक घने बादल छाए थे, जो बरसने की तैयारी कर रहे थे। संवाद
विज्ञापन

बारिश से किसानों और लोगों को राहत
आरएस पुरा। उपजिले में रविवार की रात से रुक-रुक हो रही बारिश से किसानों को काफी हद तक राहत मिलने के साथ कई दिन से पड़ रही उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है। कई दिन से बारिश की उम्मीद लगाए लोगों को बीती रात से रुक-रुक हो रही बारिश के चलते किसानों को समय पर धान की रोपाई करने के लिए मिली राहत के चलते कई किसान खेतों में कार्य करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर उमस भरी गर्मी के चलते लोगों को इस बारिश से भी काफी हद तक राहत मिली। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की संभावना जताए जाने पर निक्की तवी व बिलोल के किनारों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश जारी किया गया ताकि बाढ़ आने पर लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पडे़। बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्र में कई स्थानों पर जलभराव के चलते लोगों को आने जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आरएस पुरा कस्बे के तहसील बाजार में सड़क के दोनो ंकिनारों पर नालों का चौड़ीकरण पर सुचारु रूप से पानी की निकासी होने पर लोगों को काफी हद तक राहत मिली।

परगवाल में बारिश से मौसम हुआ कूल-कूल
परगवाल। कुछ दिनों से अच्छी बारिश की आस लगाए बैठे किसानों को रविवार शाम को थोड़ी राहत जरूर मिली। रात को हुई बारिश से किसानों ने खुशी जताई है। हालांकि बारिश इतनी ज्यादा तो नहीं हुई, लेकिन उसके बावजूद गर्मी की मार झेल रहे लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली। इससे पहले क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही थी, जिससे किसानों के साथ-साथ आम लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। किसान सुखदेव सिंह का कहना था कि सिंचाई के लिए जिस तरह मूसलाधार बारिश का इंतजार था, उस तरह की बारिश तो नहीं हुई, लेकिन मौसम के कूल-कूल हो गया है। सनद रहे किसानों को मौजूदा समय मूसलाधार बारिश की जरूरत है, हालांकि दूसरे क्षेत्रों के मुकाबले क्षेत्र में बहुत कम बारिश हुई है। इस बारिश से आम लोगों को गर्मी से राहत के साथ-साथ लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कट से निजात जरूर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed