{"_id":"59a975c04f1c1b56738b4c06","slug":"rain-created-problem-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश बनी आफत अब तक तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश बनी आफत अब तक तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 01 Sep 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
मौसम बिगड़ने से लोगों की फजीहत
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग में शुक्रवार को बारिश राहत के साथ आफत लाई। डोडा जिले की ठाठरी तहसील के खयेत्तर जंगलवाड़ स्थान पर शुक्रवार सुबह 7:30 बजे बारिश के दौरान बदहाल हुई सड़क से फिसल कर एक सूमो के दो सौ फुट गहरी खाई में गिरने से उसके चालक और एक अन्य यात्री की मौत हो गई। इस हादसे में सूमो में सवार पांच अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
कठुआ जिले के बसोहली क्षेत्र में वीरवार की रात तेज बारिश से एक मकान की छत गिरने से 67 वर्षीय बुजुर्ग बंसी लाल की मलबे में दबकर मौत हो गई। इस घटना के दौरान अन्य सदस्यों के घर के बाहर होने से बड़ा हादसा टल गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में बारिश से दोपहर तक कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा प्रभावित रही।
जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में तेज और हलकी बारिश से दिन के तापमान में सामान्य से 3-5 डिग्री तक गिरावट आ गई है। कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार शनिवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश होगी।