{"_id":"5f20704f8ebc3e63d7045d57","slug":"rain-brought-relief-from-heat-warning-of-heavy-rain-today-and-tomorrow-jammu-city-news-jmu2153426185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, आज और कल भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, आज और कल भारी बारिश की चेतावनी
विज्ञापन
बख्शी नगर के आर्य समाज मंदिर के पास आंधी के कारण पीपल के पेड़ की डाली टूट कर नीचे गिर पड़ी। अमर उज?
- फोटो : SHRINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू संभाग में मानसून ने सक्रियता बढ़ाई है। मंगलवार शाम को जम्मू और कई अन्य हिस्सों में झमाझम बारिश से तपिश से राहत मिली। ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान आंधी तूफान ने भी तांडव मचाया। देर शाम तक अधिकतर इलाकों में बिजली गुल रही। वहीं, कश्मीर में मौसम के लगातार साफ रहने से कई जिलों में दिन का तापमान 32-34 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 29 और 30 जुलाई को जम्मू और कश्मीर के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
जम्मू में मंगलवार की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई। तड़के हुई बारिश से लग रहा था कि इंद्रदेव मेहरबान रहेंगे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। दिनभर तपिश के साथ उमस ने परेशान किया। दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 76 रहा। लेकिन शाम को अचानक काली घटाएं छा गईं। देखते ही देखत आंधी तूफान के साथ तेज बारिश होने लगी। कई जगह टीन की छतें उड़ी तो कई जगह कमजोर पेड़ गिर गए। करीब पौना घंटा हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। जम्मू में दिन का तापमान 36.6 और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में 18.6 मिलीमीटर बारिश हुई।
जिलों का अधिकतम तापमान
जम्मू 36.6
बनिहाल 31.2
बटोत 28.1
भद्रवाह 33.3
कटड़ा 32.6
श्रीनगर 33.6
काजीगुंड 30
तापमान डिग्री सेल्सियस में