फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rain became problem for Jammu Kashmir farmers, requesting help from government

जम्मू-कश्मीरः किसानों के लिए मुसीबत बनी बारिश, सरकार से मदद की उम्मीद में कट रहे दिन

Mon, 16 Dec 2019 05:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 16 Dec 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
Rain became problem for Jammu Kashmir farmers, requesting help from government
बारिश के बाद खेतों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

पिछले दो दिन हुई बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। गेहूं व सरसों की बिजाई के बाद किसान चिंता में डूबे हुए हैं। हालांकि आज यानी कि सोमवार को मौसम के साफ होने पर किसानों को कुछ राहत मिली है।

विज्ञापन

 
सांबा जिले के कई क्षेत्रों में खेतों में पानी जमा होने से सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। ऐसे में गेहूं का बीज भी नष्ट होने पर है। किसानों का कहना है कि बारिश की वजह से खेतों में अधिक नमी के कारण गेहूं की बिजाई में देरी हो रही है।
विज्ञापन


अधिक नमी वाले खेतों में दस दिन तक गेहूं की बिजाई नही हो सकेगी। अधिक बारिश से आलू की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। आलू की फसल भी नष्ट हो गई है। पहले बासमती की फसल नष्ट हो गई थी। अब गेहूं व सरसों के साथ सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धूप खिलते ही किसानों ने किया खेतों का रुख

सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल में धूप खिलने के साथ ही किसानों ने खेतों की ओर रुख किया। किसानों का कहना है कि कम नमी वाले खेतों में बारिश के बाद भी फसल निकल आएगी, लेकिन निचले खेतों में यहां बारिश का पानी भरा है। वहां फसल होने की संभावना कम है। वहीं अखनूर क्षेत्र में बारिश से गेहूं की फसल को हुए नुकसान पर किसानों ने सरकार से भरपाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed