{"_id":"b9e77eb482f8a864e55600614ecdaee6","slug":"rain-at-night-sunny-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में बारिश दिन में खिली धूप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में बारिश दिन में खिली धूप
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Mon, 09 Feb 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की देर शाम शुरू हुई बारिश का सिलसिला रात भर चलता रहा। वहीं रविवार की सुबह तेज धूप खिली। बादलों की ओट से निकले सूर्यदेव ने लोगों को ठिठुरन से राहत दी। उधर पीर पंजाब के पहाड़ों पर एक बार फिर से बर्फबारी की खबर है। शनिवार को दिन में बादल छाने और शाम से बारिश शुरू होने से ठिठुरन बढ़ गई थी।
विज्ञापन
हालांकि अगले ही दिन लोगों को राहत मिल गई। रविवार को छुट्टी का दिन होने से लोगों ने जमकर धूप का आनंद लिया। मौसम साफ होने के कारण बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। उधर जिले के पीर पंजाल के पहाड़ों पर फिर से बर्फबारी होने की खबर है।
विज्ञापन
जिले के बुद्धल, दरहाल, थन्नामंडी, कोटरंका, कंडी आदि तहसीलों के पहाड़ों पर बर्फबारी होने से इन इलाकों में सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। सुबह शाम व रात के समय शीतलहर और कोहरे से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्द हवा से बच्चे खांसी-बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। बुजुर्गों की भी परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन