{"_id":"61f97fdd9568c7573b570369","slug":"rain-and-snowfall-expected-in-jammu-and-kashmir-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : घाटी में आज से बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार, बर्फीली हवाओं से जन-जीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : घाटी में आज से बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार, बर्फीली हवाओं से जन-जीवन प्रभावित
Wed, 02 Feb 2022 12:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:15 AM IST
सार
प्रदेश में रात में ठंडक कायम, घाटी के कई जिलों में पारा शून्य से नीचे।
विज्ञापन
घाटी में बर्फबारी का नजारा।
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में बुधवार से मौसम के फिर से करवट बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 2 से 4 फरवरी तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होगी। इसमें 3 फरवरी को मौसम अधिक खराब होने की आशंका है। इससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है।
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से साफ मौसम के कारण दिन के तापमान में सामान्य से 3 से 6 डिग्री उछाल आया है, लेकिन रात में ठंडक कायम है। कश्मीर के कई जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है।
विज्ञापन
जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई, लेकिन प्रात: और रात्रि में कोहरा छा रहा है। इससे ठंडक कायम है। यहां दिनभर मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 20.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.6, बटोत में 0.4, कटड़ा में 7.0 और भद्रवाह में माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन के तापमान में उछाल आया है। लेकिन रात में बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 6.2 और गुलमर्ग में माइनस 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लेह और कारगिल में शरीर जमा देने वाली ठंड जारी है। लेह में दिन का पारा माइनस 1.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में दिन का पारा 1.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।