फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rain and snow likely

रियासत में 10 से बारिश और बर्फबारी के आसार

Mon, 08 Feb 2016 08:02 PM IST
Updated Mon, 08 Feb 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
Rain and snow likely

रियासत में दस से 13 फरवरी तक मौसम बिगड़ा रहने के आसार हैं। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार चार दिनों तक रियासत के अधिकतर इलाकों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


सोमवार को रियासत में मौसम साफ रहा। हालांकि रविवार को पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी का असर तापमान पर दिखा। कश्मीर संभाग के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में रहा।
विज्ञापन


तो वहीं जम्मू संभाग में भद्रवाह में न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री रिकार्ड किया गया है। कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 9.4 के साथ रियासत में सबसे ज्यादा ठंडक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

माइनस 9.4 डिग्री सेल्सियस के साथ कारगिल सबसे सर्द रहा

Rain and snow likely

इसके बाद लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 8.4, गुलमर्ग में माइनस 3.0 रिकार्ड किया गया है। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 3.7 रिकार्ड किया गया।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 रहा। जम्मू में अधिकतम तापमान 21.6 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा में अधिकतम तापमान 19.0 और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार नौ फरवरी को ही आसमान पर बादलों की छाया का सिलसिला शुरू हो जाएगा और दस से 13 फरवरी तक मौसम बिगड़ा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed