फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain after a thundering and lightening storm that started last night in jammu

तेज आंधी और बारिश ने बिगाड़ी शहर की हालत

Thu, 30 Apr 2015 09:44 PM IST
Updated Thu, 30 Apr 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन
rain after a thundering and lightening storm that started last night in jammu

रियासत में वीरवार सुबह से ही मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया। तेज हवाओं के साथ घाटी और जम्मू में जोरदार बारिश हुई। इससे पिछले कुछ दिनों से लगातार चढ़ रहे पारे पर ब्रेक लगा। तापमान में गिरावट से ठंड का अहसास होने लगा है।

विज्ञापन


जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन के पास कुछ घंटे के लिए ट्रैफिक रुकने से काफी देर तक जाम लगा रहा। आंधी से कई स्थानों पर लोगों के टिन शेड उड़ गए। पेड़ भी उखड़कर गिर पड़े हैं। बिजली व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन


दूरदराज एवं ग्रामीण इलाकों में संचार सेवा पर असर पड़ा है। बारिश का सबसे अधिक असर खेती पर पड़ा है। बचीखुची फसलें भी चौपट हो गईं। सब्जी की खेती के लिए अब लोगों को खेत सूखने का इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद मौसम साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर टिन शेड उड़े, पेड़ उखड़े

rain after a thundering and lightening storm that started last night in jammu

पूरी रियासत में सुबह से ही गरज चमक के साथ रुक रुककर बारिश होती रही। जम्मू में 12.5 और श्रीनगर में 5.2 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई। जम्मू शहर में लगातार बारिश होने से कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

शेर ए कश्मीर कृषि विज्ञान और तकनीकी विश्वविद्यालय चट्ठा की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मीनाक्षी गुप्ता का कहना हैं कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम खराब हुआ है। फिलहाल एक मई दोपहर तक हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम पांच मई तक साफ रहेगा।

पारा 14 डिग्री लुढ़का
अधिकतम तापमान में 14 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री था जो वीरवार को लुढ़ककर 20.6 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

स्टेशन-------अधिकतम तापमान------न्यूनतम तापमान------बारिश(मिमी.)
जम्मू-----------20.6--------------------19.8-----------------12.5
श्रीनगर-----------16.6-------------------11.6------------------5.2
लेह----------------17.1-------------------2.2------------------0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed