{"_id":"6a27f5230c1b8fa1ef042e23","slug":"railways-to-run-special-katra-haridwar-service-on-somvati-amavasya-next-week-jammu-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी भक्तों के लिए खुशखबरी: सोमवती अमावस्या पर बड़ी सौगात, कटड़ा-हरिद्वार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी भक्तों के लिए खुशखबरी: सोमवती अमावस्या पर बड़ी सौगात, कटड़ा-हरिद्वार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
Tue, 09 Jun 2026 05:21 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 09 Jun 2026 05:21 PM IST
सार
सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे 14 जून को कटड़ा से हरिद्वार और 15 जून को हरिद्वार से कटड़ा के बीच विशेष आरक्षित ट्रेन चलाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवती अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तरी रेलवे के जम्मू मंडल ने कटड़ा और हरिद्वार के बीच विशेष ट्रेन सेवा चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, विशेष ट्रेन संख्या 04606 आगामी 14 जून को शाम 6:15 बजे कटड़ा से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04605, 15 जून को शाम 5:20 बजे हरिद्वार से चलेगी और अगले दिन सुबह 7 बजे कटड़ा पहुंचेगी।
विज्ञापन
रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि यह पूरी तरह आरक्षित विशेष ट्रेन होगी और फिलहाल इसका केवल एक फेरा निर्धारित किया गया है। ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें स्लीपर, जनरल, एसी थ्री-टियर और एसी टू-टियर श्रेणी के डिब्बे शामिल होंगे। यह ट्रेन मार्ग में शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन, जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर और रुड़की सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन
जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि सोमवती अमावस्या के दौरान कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी भवन में श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। इसी अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। उन्होंने यात्रियों से जल्द से जल्द आरक्षण कराने और वैध टिकट के साथ यात्रा करने की अपील की। टिकट उपलब्धता और आरक्षण संबंधी जानकारी के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।