{"_id":"dc504e1a5d205f196da7ae1a017bba15","slug":"railway-workers-have-been-forced-to-stay-in-a-ramshackle-quarters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्वार्टरों की छत पर घास तो दीवारों पर पेड़ उगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे क्वार्टरों की छत पर घास तो दीवारों पर पेड़ उगे
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 07 Oct 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे कालोनी में छह सौ क्वार्टर मरम्मत के अभाव में खस्ताहाल स्थिति में पहुंचने लगे हैं। छतों पर पेड़ व घास उग आए हैं, तो दीवारों के पलस्तर उखड़ने लगे हैं। कुछ क्वार्टरों की छतों से बारिश के दौरान रिसाव की शिकायत भी है। रेलवे कर्मचारियों को मजबूरन खस्ताहाल क्वार्टरों में रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कालोनी में रहने वाले कर्मचारी बताते हैं कि क्वार्टर की स्थिति लगातार खस्ताहाल होती जा रही है। कहीं दीवार तो कहीं खिड़कियों के टूटने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। मरम्मत के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। कालोनी की गलियों व नालियों की हालत भी खराब है। बारिश होने पर नालियों से पानी का निकास नहीं हो पाता।
विज्ञापन
सीवरेज की हालत खराब है। इसकी शिकायत अधिकारियों तक रेलवे कर्मचारी पहुंचा चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है। कर्मियों के अनुसार क्वार्टरों की सफेदी नाम मात्र की होती है। स्ट्रीट लाइट भी खराब हैं।
विज्ञापन
वहीं, उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन जम्मू के सहायक ब्रांच सचिव पुष्प कुमार का कहना है कि खस्ताहाल कालोनी की मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों तक रिपोर्ट दी जाती है, फिर भी पूरी तरह से मरम्मत नहीं की जाती।
प्ले ग्राउंड की हालत भी खराब है। इनके प्रति जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया, तो यूनियन संघर्ष करेगी। वहीं, रेल डिवीजन जम्मू के सहायक इंजीनियर विनोद कुमार का कहना है कि कालोनी के क्वार्टरों की समय-समय पर मरम्मत करवाई जाती है।