{"_id":"de4039b2fac7105f06d1e9900129f32c","slug":"railway-station-little-way-closed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन जाने वाले छोटे रास्ते बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन जाने वाले छोटे रास्ते बंद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 16 Jan 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन जम्मू की सुरक्षा को पुख्ता कर दिया गया है। स्टेशन को जोड़ने वाले छोटे-छोटे रास्तों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
सिर्फ मुख्य प्रवेश और निकास द्वार से ही रेलवे स्टेशन पर आवाजाही हो सकती है। दरअसल, रेलवे स्टेशन पर घुसने के लिए कई छोटे-छोटे रास्ते हैं। जहां से बिना पूछताछ और रोक-बेटोक स्टेशन पर लोग घुस जाते हैं।
विज्ञापन
इन रास्तों से घुसकर स्टेशन तक आराम से पहुंचा जा सकता है। इसकी वजह से इन रास्तों को बंद कर दिया गया है।
शनिवार को रेलवे पुलिस ने इन रास्तों को कंटीले तार से बंद कर दिया।
रेलवे कालोनी से काफी जगहों से स्टेशन पर पहुंचा जा सकता है। जो सुरक्षा के लिए खतरा माना गया है। एक दिन पहले ही रेलवे के एसपी ने स्टेशनों का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया था और सुरक्षा को कड़ा करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन