{"_id":"65231b8b66d0d2bec40f51ca","slug":"railway-station-bad-condition-jammu-news-c-10-jmu1037-218432-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ए-1 श्रेणी के रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर हाल में बैठे कुत्ते, एक सप्ताह से एस्केलेटर और लिफ्ट भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ए-1 श्रेणी के रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर हाल में बैठे कुत्ते, एक सप्ताह से एस्केलेटर और लिफ्ट भी बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर का रेलवे स्टेशन यूं तो ए1 श्रेणी का है, लेकिन यात्रियों को सुविधा देने में निम्न स्तरीय है। 51 साल पुराने स्टेशन पर यात्रियों को पर्याप्त मूलभूत सुविधा नहीं मिल रही। ऐसी स्थिति तब है जब रोजाना 50 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं और प्रतिदिन 20 से 30 हजार तक यात्री आते-जाते हैं। कई तरह की अव्यवस्थाएं होने का सीधा असर सीधे तौर पर यात्रियों पर पड़ता है, जो थकावट के साथ परेशानी को और बढ़ाता है।
रविवार सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक जम्मू रेलवे स्टेशन का अमर उजाला टीम की ओर से दौरा किया गया। इस दौरान बेहतर सुविधा देने के दावों की पोल खुल गई। जनरल टिकट काउंटर हाल में कुत्ते सोते हुए मिले। इसके सामने एलईडी तो लगी थी, पर वह बंद थी। एलईडी पर यात्री को बुक की जा रही टिकट की पूरी जानकारी दिखती है, जैसे गंतव्य, किराया, ट्रेन का नाम, ट्रेन चलने का समय आदि। इसी हाल में तीन में से एक ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन बंद है। स्टेशन के अंदर आने से आवारा कुत्तों को रोकने का कोई इंतजाम नहीं दिखा। प्लेटफॉर्म-एक पर जाने के लिए एस्केलेटर और लिफ्ट एक सप्ताह से बंद है। सुविधा होने के बाद भी यात्री इसका लाभ नहीं उठा पा रहे। यहीं पर कंप्यूटरीकृत चार्ट डिस्प्ले सिस्टम है, जिसमें आरक्षित टिकट की सूची होती है। मगर यह भी अनदेखी का शिकार बन चुका है।
पे एंड यूज शौचालय में सफाई ही नहीं
जनरल वेटिंग रूम में स्थिति खराब है। खिड़कियों के शीशे टूटे हैं। नवंबर से सर्दी पड़नी शुरू हो जाएगी। ऐसे में यात्रियों को हाल में बैठने में काफी परेशानी होगी। यही नहीं, पे एंड यूज शौचालय की सफाई नहीं हो पाई। पैसे देने के बावजूद यात्रियों को गंदे शौचालय का उपयोग करने को मजबूर होना पड़ रहा है। 2019 में स्टेशन परिसर में 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया गया, लेकिन अब तीन महीने से झंडा गायब है।
विज्ञापन
केवल शोपीस बनीं सुविधाएं
यात्री विंकल, विनोद और शुभम ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर कई दिक्कतें हैं। प्लेटफॉर्म पर सफाई है, लेकिन परिसर में गंदगी है। जनरल टिकट काउंटर के पास कुत्ते बैठे रहते हैं। अगर किसी यात्री का गलती से कुत्ते के ऊपर पैर पड़ गया तो वह काट भी सकता है। प्लेटफॉर्म एक पर जाने के लिए एस्केलेटर बंद पड़ा है। वह केवल शोपीस बनकर परिसर की सुंदरता को बढ़ा रहा है।
स्टेशन पर अव्यवस्थाओं को दूर किया जाएगा। यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए रेलवे प्रबंधन लगातार काम कर रहा है।
-राजीव सिंह, एडीआरएम जम्मू रेलवे स्टेशन