{"_id":"c3883494e0774e266110b0430c37daaa","slug":"railway-passengers-to-get-refund-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन मुसाफिरों को वापस मिलेगा उनका पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन मुसाफिरों को वापस मिलेगा उनका पैसा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 10 May 2015 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुगलकाबाद रेलवे स्टेशन यार्ड में दस मई को होने वाले नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते रद्द की गई इंदौर से चलने वाली जम्मू तवी और जम्मू तवी से इंदौर के आरक्षित यात्रियों को टिकट का रिफंड दिया जाएगा। जम्मू रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ डीटीएम आरएन मीना के अनुसार नियमों के तहत बिना किसी कटौती के आरक्षित टिकट के पूरे पैसे वापस दिए जाएंगे।
विज्ञापन
रद्द ट्रेन के बारे में स्टेशन पर यात्रियों को सूचित किया जा रहा है। उत्तर रेलवे ने गत शनिवार को इंदौर से जम्मू तवी के बीच चलने वाली मालवा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12919) को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
इसी प्रकार 11 मई को जम्मू तवी से इंदौर को जाने वाली मालवा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12920) को भी रद्द किया गया है। मालवा एक्सप्रेस के रद्द होने से यात्रियों को अब आरक्षित टिकट के लिए दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन