{"_id":"68bdf0bc6679439e5109ba7a","slug":"railway-news-jammu-news-c-10-lko1027-707698-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कटड़ा से संगलदान तक आज से शुरू होगी लोकल ट्रेन सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कटड़ा से संगलदान तक आज से शुरू होगी लोकल ट्रेन सेवा
विज्ञापन
जम्मू। बारिश और बाढ़ से प्रभावित रियासी और रामबन जिलों के लोगों के लिए सोमवार का दिन राहत वाला होगा जब कटड़ा से संगलदान तक लोकल ट्रेन चलेगी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद होने के कारण लोग सबसे ज्यादा परेशान है। बड़ी संख्या में यात्री फंस लोगों के लिए लोकल ट्रेन परिवहन का सस्ता और सुगम साधन होगा।
यह विशेष ट्रेन सेवा 8 से 12 सितंबर तक पांच दिनों के लिए होगी। इस अवधि में ट्रेन माता वैष्णो देवी कटड़ा से संगलदान स्टेशन तक चलाई जाएगी। इस दौरान ट्रेन रियासी, बक्कल और दुग्गा स्टेशन पर भी रुकेगी ताकि अधिक से अधिक प्रभावित लोगों, पर्यटकों को इसका लाभ मिले। वापसी में भी ट्रेन इसी मार्ग पर होकर जाएगी। शनिवार को ट्रेन संख्या 04685 सुबह 8:40 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से चली और दोपहर में संगलदान पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04686 दोपहर 2:15 बजे संगलदान से चलेगी कर शाम 3:45 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंची।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह सेवा सड़क मार्ग बहाल होने तक बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जीवनरेखा साबित होगी। इससे यात्रियों को तत्काल राहत मिलेगी और आवश्यक आवागमन की सुविधा बनी रहेगी। भारतीय रेल ने भरोसा जताया है कि इस अस्थायी पहल से न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी बल्कि प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयासों को भी गति मिलेगी। ब्यूरो