फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   railway news

Jammu News: पांच नवंबर तक जम्मू में आठ ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू होगा

विज्ञापन
railway news
अगस्त में बाढ़ के बाद इन ट्रेनों का नियमित संचालन था प्रभावित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संभाग में 26 अगस्त को भारी बारिश के बाद जम्मू मंडल आने वाली रद्द हुई ट्रेनों का पुनः संचालन किया जा रहा है। रेलवे ने एक से पांच नवंबर तक आठ ट्रेनों के फिर से संचालन का फैसला लिया है। इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ पर भी कुछ कमी आने की उम्मीद है।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 19028 जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनस का पुनः संचालन तीन नवंबर से शुरू होगा। पहले यह ट्रेन लुधियाना तक चलती थी। ट्रेन संख्या 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-कामाख्या एक्सप्रेस पांच नवंबर से जम्मू आएगी। यह ट्रेन भी फिलहाल लुधियाना तक चलती थी। 14610 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-योगनगरी ऋषिकेश ट्रेन एक नवंबर से कटड़ा आएगी। अभी यह ट्रेन सहारनपुर तक चल रही है। 19804 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-कोटा दो नवंबर से शुरू हो रही है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि रेलवे ट्रैक की सुरक्षा और निरंतरता सुनिश्चित होने के बाद इन ट्रेनों का पुनः संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों को रेलवे ने रद्द रखा था। रेलवे ने छठे फेज में इन ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इससे पहले भी पांच फेज में ट्रेनों का पुनः संचालन किया गया है। जम्मू मंडल में ट्रेनों का रेल परिचालन धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed