Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   railway news

Jammu News: कानपुर का सफर आया पटरी पर, आठ अक्तूबर तक और सात जोड़ी ट्रेनें चलने लगेंगी

विज्ञापन
railway news
26 अगस्त से बंद ट्रेन हुई बहाल, दीपावली पर ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी के बीच राहत की खबर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारी बारिश और भूस्खलन की आपदा की वजह से 26 अगस्त से बेपटरी हुआ ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा है। एक महीने से ज्यादा वक्त के बाद वीरवार को जम्मूतवी-कानपुर के बीच ट्रेन बहाल हो गई। दीपावली पर सीटों के लिए मारामारी के बीच यात्रियों के लिए यह राहत भरी खबर है। आठ अक्तूबर तक और सात जोड़ी ट्रेनें पटरी पर आ जाएंगी।

12470 जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस शाम 5:50 बजे रवाना हुई। यह ट्रेन लगभग साढ़े 18 घंटे में 1026 किलोमीटर का सफर तय करती है। जम्मू से वीरवार को रवाना हुई 19 बोगी वाली इस ट्रेन की सभी सीटें भरी हुई थीं। ट्रेन की चारों जनरल बोगियों में तिल रखने की भी जगह नहीं थी। स्लीपर की नौ बोगियों में भी सीट खाली नहीं थी। वर्तमान में कानपुर के लिए यह एकमात्र ट्रेन है। जम्मू से कानपुर जा रहे रविंद्र कुमार ने बताया कि यह राहत वाली बात है। जम्मू से कानपुर के लिए यह सबसे आरामदायक व कम समय में पहुंचाने वाली ट्रेन है। यात्री शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि त्योहारी सीजन में इस ट्रेन के फिर से शुरू होने का बेसब्री से इंतजार था।
विज्ञापन

जानिए, कब से कौन सी ट्रेन चलने लगेगी
तीन अक्तूबर को ट्रेन संख्या 15654 जम्मूतवी-गुवाहटी, जम्मूतवी- बरौनी, चार को 12588 जम्मू तवी-गोरखपुर, पांच को 14606 जम्मूतवी- ऋषिकेश, सात को 15098 जम्मूतवी-भागलपुर और आठ अक्तूबर को 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी, 22318 जम्मूतवी-सियालदह ट्रेनें शुरू हो रही हैं। 26 अगस्त को बारिश और बाढ़ से रेलवे के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा था। इसके बाद ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। कानपुर सेंट्रल की ट्रेन को मिलाकर अब तक 17 ट्रेनें बहाल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed