फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   railway news

Jammu News: जम्मू रेल मंडल बना, ट्रेनें बढ़ीं पर कर्मियों की कमी बरकरार

सार

जम्मू रेलवे मंडल को औपचारिक दर्जा मिलने के बावजूद कर्मचारियों की भारी कमी बनी हुई है। इसी कारण जम्मू-श्रीनगर के बीच सीधी वंदे भारत ट्रेन संचालन में विलंब हो रहा है। यात्रियों को इससे असुविधा हो रही है।

विज्ञापन
railway news

विस्तार

- जम्मू रेल मंडल की घोषणा के नौ और आधिकारिक दर्जा मिलने के तीन महीने बाद की स्थिति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू को रेलवे मंडल का दर्जा मिलने के बाद भले ही ट्रेन परिचालन में नई रफ्तार आई हो लेकिन कर्मचारियों की कमी अब भी बड़ी चुनौती है। छह जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू को नया रेलवे मंडल घोषित किया था जबकि जून में इसे औपचारिक दर्जा भी मिला लेकिन कर्मियों की कमी अभी तक है।

जम्मू रेल मंडल में चार हजार से अधिक कर्मचारियों की कमी है। उत्तर रेलवे के विभिन्न रेल मंडल से पांच हजार कर्मियों ने तबादले की अर्जी दी है। बावजूद इसके प्रक्रिया गति नहीं पकड़ रही। जम्मू मंडल में 12 हजार के करीब कर्मचारी काम करेंगे। वर्तमान में जम्मू के अधीन ढाई हजार व कश्मीर में करीब चार हजार रेलकर्मी काम कर रहे हैं। अब हिमाचल प्रदेश में तैनात तीन हजार के करीब कर्मचारी भी जम्मू मंडल के अधीन हो गए हैं। इसके अलावा भी कर्मियों की कमी है। इसको पूरा करने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। हालांकि इस बीच मंडल में दो वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। कटड़ा से श्रीनगर और अमृतसर से कटड़ा के बीच वंदे भारत दौड़ रही है। श्रीनगर से दिल्ली के बीच रेलवे पार्सल ट्रेन की सुविधा भी शुरू हुई। इन पहलों से यात्रियों और व्यापारियों को बड़ी राहत जरूर मिली है।
विज्ञापन


---

अक्तूबर से जम्मू-श्रीनगर के
बीच वंदे भारत चलाने का दावा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार जम्मू से श्रीनगर के बीच सीधी वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना तैयार है। जम्मू रेलवे के यार्ड की रिमॉडलिंग का काम अभी अधूरा है। स्टाफ की कमी भी चुनौती है। इसके कारण ट्रेन परिचालन नहीं हो रहा है। रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि उनपर काम का दबाव बढ़ा है जिससे सुचारु संचालन में कठिनाई बनी रहती है। चार हजार कर्मचारियों में तकनीकी, परिचालन और प्रशासनिक स्टाफ शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

जम्मू रेलवे स्टेशन पर अभी काम चल रहा है। अभी यह बताने की स्थिति में नहीं हैं कि अक्तूबर से जम्मू-श्रीनगर के बीच वंदे भारत चलेगी या नहीं। कर्मचारियों के स्थानांतरण के लिए मांगे आवेदन वाली प्रक्रिया भी आगे बढ़ी है। विभाग में आवंटन सहित अन्य काम चल रहा है। उम्मीद है जल्द कर्मचारी आएंगे।

- विवेक कुमार, मंडल रेल प्रबंधक, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed