{"_id":"6903d68680c69b13b30775a3","slug":"railway-news-jammu-news-c-10-agr1006-751005-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू-कटड़ा रेलवे स्टेशनों पर बनेगा यात्री होल्डिंग एरिया, 2026 से पहले पूरा होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू-कटड़ा रेलवे स्टेशनों पर बनेगा यात्री होल्डिंग एरिया, 2026 से पहले पूरा होगा निर्माण
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू रेलवे मंडल के दो सबसे व्यस्त स्टेशनों - जम्मू और कटड़ा - पर यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए अब यात्री होल्डिंग एरिया विकसित किए जाएंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की मंजूरी के बाद इन स्टेशनों को देश के 76 प्रमुख स्टेशनों की सूची में शामिल किया गया है, जहां ऐसे एरिया बनाए जाने हैं।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य त्योहारी सीजन या आपात स्थिति के दौरान स्टेशनों पर उमड़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को बेहतर ढंग से प्रबंधित करना है। कटड़ा स्टेशन पर नवरात्रि के मौके में और जम्मू स्टेशन पर दिवाली, छठ जैसे त्योहारों के दौरान लाखों यात्रियों की भीड़ उमड़ती है। आने वाले समय में जम्मू स्टेशन के विस्तार और ट्रेनों की संख्या बढ़ने के साथ यह आवश्यकता और भी बढ़ गई है।
2026 से पहले पूरा होगा निर्माण
नई दिल्ली स्टेशन पर यात्री होल्डिंग एरिया की सफलता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। निर्देश दिए गए हैं कि सभी होल्डिंग एरिया का निर्माण 2026 के त्योहारी सीजन से पहले पूरा कर लिया जाए। इन्हें मॉड्यूलर डिजाइन में बनाया जाएगा और स्थानीय जरूरतों के हिसाब से इनमें यात्रियों के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इससे स्टेशनों पर भीड़ के दिनों में यात्रियों को रुकने की उचित जगह मिल सकेगी और रेलवे के लिए भीड़ नियंत्रण में भी सहूलियत होगी।