फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rail Coach Restaurant started in Katra to wait at Jammu Tawi railway station

Rail Coach Restaurant: कटड़ा में शुरू हुआ रेल कोच रेस्तरां, जम्मू तवी स्टेशन पर अभी करना होगा इंतजार

Tue, 14 Nov 2023 04:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 14 Nov 2023 04:41 PM IST
सार

रेलवे ने राजस्व बढ़ाने और यात्रियों व लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए जम्मू में रेल कोच रेस्त्रां खोला जाना है, लेकिन छह महीने के बाद भी रेलवे की तैयारियां पूरी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Rail Coach Restaurant started in Katra to wait at Jammu Tawi railway station
katra Rail Coach Restaurant - फोटो : संजय शर्मा

विस्तार

कटड़ा में रेल कोच रेस्त्रां शुरू हो गया है, लेकिन जम्मू में अभी और इंतजार करना पड़ेगा। रेलवे ने राजस्व बढ़ाने और यात्रियों व लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए जम्मू में रेल कोच रेस्त्रां खोला जाना है, लेकिन छह महीने के बाद भी रेलवे की तैयारियां पूरी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


जम्मू रेलवे स्टेशन में आरक्षण केंद्र के बाहर रेल कोच रेस्त्रां स्थापित होना है। यहां पटरी पर कोच को रखा भी गया है, लेकिन इससे आगे काम नहीं हो रहा है। रेल कोच रंस्त्रां शुरू न होने से लोगों को अलग अंदाज में स्वादिष्ट भोजन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


 टेंडर और कंपनी अलॉट होने के बाद भी काम में गति नहीं आ रही है। दिवाली से एक दिन पहले कटड़ा में रेल कोच रेस्त्रां शुरू हो गया है। फिरोजपुर डिवीजन चार स्टेशनों पर इस सुविधा को शुरू किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसमें पठानकोट, कटड़ा, जम्मू और अमृतसर शामिल हैं। हर रेलवे स्टेशन पर कंपनी को पांच सालों के लिए टेंडर अलॉट किए जा चुके है। जम्मू रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रंस्त्रां पटरी में चढ़ाने के दो महीने बाद भी कुछ काम नहीं हुआ है। 


रेल कोच रेस्त्रां फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं होगी। लोगों को नाशता, दोपहर का खाना, और डिनर की सुविधा भी मिलेगी। लाइटिंग के अलावा बैठने के लिए प्रबंध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed