फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   raika bandi, guard hut

Jammu News: वन विभाग न जंगल बचा पाया, न संपत्ति, रायका बांदी में महामाया मंदिर के पास लाखों की गार्ड हट बदहाल

विज्ञापन
raika bandi, guard hut
जम्मू। वन भूमि की सुरक्षा और सरकारी संपत्तियों के संरक्षण को लेकर विभाग के दावों पर सवाल उठने लगे हैं। रायका बांदी और महामाया मंदिर के पास बदहाल गार्ड हट निगरानी व्यवस्था की खामियों को उजागर कर रही है। वन भूमि पर करीब तीन दशक तक अतिक्रमण बढ़ा है क्योंकि जंगल और वन्यजीवों की निगरानी के लिए बनी गार्ड हट बदहाली का शिकार है।
विज्ञापन

हाल ही में रायका बांदी में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर पक्के निर्माण ध्वस्त किए गए। कार्रवाई के दौरान वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का दावा हुआ लेकिन लोगों का कहना है कि यदि भूमि वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में थी तो वर्षों तक अवैध निर्माण कैसे होते रहे। महामाया मंदिर के निकट करीब 50 लाख रुपये की लागत से बना गार्ड हट लापरवाही की बड़ी उदाहरण है। हालात ऐसे हैं कि भवन के दरवाजे, खिड़कियां, बिजली उपकरण, कैमरे और अन्य सामान चोरी हो चुका है। वर्तमान में भवन निगरानी केंद्र के बजाय असामाजिक तत्वों का अड्डा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed