फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Raids in Kulgam, Shopian and Sopore; police detain another doctor

आतंकी नेटवर्क पर करारी चोट: कश्मीर में प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी पर कड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक ठिकानों पर छापा

Thu, 13 Nov 2025 12:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 13 Nov 2025 12:37 AM IST
सार

यह कार्रवाई अनंतनाग, शोपियां, पुलवामा, बारामुला, सोपोर और बडगाम समेत कश्मीर के अन्य हिस्सों में एक साथ की गई। इस दाैरान जमात से जुड़े सदस्यों व सहयोगियों के घरों और परिसरों को खंगाला गया। कई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
Raids in Kulgam, Shopian and Sopore; police detain another doctor
जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली धमाके के तार कश्मीर से जुड़ने के इनपुट मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी से जुड़े 300 से अधिक ठिकानों पर व्यापक छापे मारे। यह कार्रवाई अनंतनाग, शोपियां, पुलवामा, बारामुला, सोपोर और बडगाम समेत कश्मीर के अन्य हिस्सों में एक साथ की गई। इस दाैरान जमात से जुड़े सदस्यों व सहयोगियों के घरों और परिसरों को खंगाला गया। कई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार ये छापे खुफिया जानकारी के आधार पर मारे गए हैं। पता चला था कि जमात से जुड़े सदस्य गुप्त माध्यमों और अन्य तरीकों से अपनी गतिविधियों को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। जांच के दाैरान पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री, दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और प्रतिबंधित संगठन से जुड़ी किताबें बरामद की हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये कार्रवाई जमात की गतिविधियों और उसके वित्त पोषण की चल रही जांच के सिलसिले में हुई है। अधिकारी ने बताया कि कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है ताकि गैरकानूनी और विध्वंसक गतिविधियों में उनकी संलिप्तता का पता लगाया जा सके।

 

विज्ञापन

बारामुला : बारामुला के सोपोर में जमात के 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे गए। सोपोर, जैंगीर और राफियाबाद में तलाशी शुरू की गई। यहां से कई सबूत जांच के लिए उठाए गए हैं। जमात के कई सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अनंतनाग जिले में भी जमात के सदस्यों और उनके सहयोगियों के आवासीय परिसरों व अन्य स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।

एक और डॉक्टर हिरासत में लिया गया

बांदीपोरा : बांदीपोरा जिले में सोइबुग, मगाम, खानसाहिब, बीरवाह, चाडूरा और चरार-ए-शरीफ इलाकों में जमात के सदस्यों और उनके सहयोगियों के कई घरों और परिसरों पर छापे मारे गए। शोपियां में भी दस्तावेज और डिजिटल उपकरणों सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई।

 

कुलगाम जिले में पुलिस ने सबसे अधिक 200 से ज्यादा जगहों पर छापे मारे। आपत्तिजनक सामग्री और डिजिटल उपकरण जब्त करने के साथ जमात-ए-इस्लामी कई सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इससे पहले पिछले चार दिनों में जिले के विभिन्न इलाकों में ओजीडब्ल्यू, जेकेएनओपीएस, पूर्व में मुठभेड़ों वाले स्थानों और सक्रिय और मारे गए आतंकवादियों के ठिकानों पर 400 घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाए गए हैं। इन अभियानों में जेकेएनओपीएस और अन्य प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े लगभग 500 लोगों से पूछताछ की गई है। इनमें से कई को निवारक कानूनों के तहत जिला जेल मट्टन भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed