फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Raid in Jammu-Kulgam on fear of police constable terror link

Terror funding: पुलिस कांस्टेबल के टेरर लिंक की आशंका पर जम्मू-कुलगाम में छापा, दुबई के अबू बकर से कनेक्शन

Thu, 22 Sep 2022 01:59 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 22 Sep 2022 01:59 AM IST
सार

राज्य जांच एजेंसी ने बुधवार को शहर के बठिंडी के रहने वाले अबू बकर नाम के व्यक्ति के घर पर छापा मारा। अबू बकर मूल रूप से डोडा के भलेसा का रहने वाला है। जो इस समय दुबई में है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि कश्मीर में ठगी मामले में गिरफ्तार पुलिस कांस्टेबल मोहम्मद रमजान के साथ अबू बकर का कनेक्शन है।

विज्ञापन
Raid in Jammu-Kulgam on fear of police constable terror link
जम्मू में अबू बकर के घर पर एसआईए ने तलाशी ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पासपोर्ट का गलत इस्तेमाल करने और टेरर फंडिंग मामले में पुलिसकर्मी मोहम्मद रमजान के शामिल होने के शक में बुधवार को राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने जम्मू और कुलगाम में छापा मारा। धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार रमजान की कोर्ट ने मंगलवार को जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। बता दें कि मोहम्मद रमजान के पास से दो पैन कार्ड, 16 बैंक खाते, इन खातों से 6 करोड़ रुपये का लेन देन और 10 विदेशी नंबरों के संपर्क में रहने की जानकारी सामने आई थी।

विज्ञापन


राज्य जांच एजेंसी ने बुधवार को शहर के बठिंडी के रहने वाले अबू बकर नाम के व्यक्ति के घर पर छापा मारा। अबू बकर मूल रूप से डोडा के भलेसा का रहने वाला है। जो इस समय दुबई में है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि कश्मीर में ठगी मामले में गिरफ्तार पुलिस कांस्टेबल मोहम्मद रमजान के साथ अबू बकर का कनेक्शन है।
विज्ञापन


ऐसी आशंका है कि दोनों गलत पासपोर्ट और फर्जी दस्तावेजों के सहारे अलग-अलग देशों में घूमते हैं। देश के कई अन्य राज्यों में जाते हैं। खुद को राजनीतिक दलों और राजनेताओं के करीबी होने का दावा करते हैं और इसके नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पैसे का टेरर फंडिंग में इस्तेमाल होने का शक है। इसी के चलते राज्य जांच एजेंसी ने बुधवार को पुलिस कांस्टेबल मोहम्मद रमजान के कुलगाम स्थित घर और अबू बकर के बठिंडी स्थित घर पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि छापों के दौरान एजेंसी ने कई तरह के दस्तावेजों को बरामद किया है।

एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह देखने का प्रयास किया जा रहा है कि रमजान टेरर फंडिंग में शामिल है या नहीं। क्योंकि उसके बहुत से खाते विदेशी नंबरों के साथ जुड़े हुए हैं।

इनमें करोड़ों रुपये का लेन देन है। जांच में यह भी पता चला है कि रमजान मुंबई, उत्तर प्रदेश, गोवा समेत देश के कई राज्यों में घूम चुका है। इसके लिए उसने फर्जी पैनकार्ड और पासपोर्ट का इस्तेमाल किया है।

घर को बाहर से बंद कर चलती रही जांच

बुधवार सुबह ही एजेंसी की टीम ने बठिंडी में छापा मारा। इसके बाद न घर में किसी को जाने दिया और न ही बाहर आने दिया गया। छापे के दौरान अबू बकर का परिवार मौजूद था। जबकि अबू बकर इस समय दुबई में है। बठिंडी और कुलगाम दोनों ही जगह सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। 

रमजान कई मोबाइल एप्लीकेशन व वीपीएन का करता था इस्तेमाल

पुलिस की जांच में पता चला कि गिरफ्तार मोहम्मद रमजान कई मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल करता था। बातचीत के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का प्रयोग करता था। उसके बैंक खाते और अन्य परिचितों के रिकॉर्ड भी खंगाले जाने की सूचना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed