फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनेपन की तस्वीरें: कश्मीर में बर्फबारी देख राहुल-प्रियंका के चेहरे खिले, एक दूसरे पर फेंके बर्फ के गोले

Mon, 30 Jan 2023 11:28 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 30 Jan 2023 11:28 AM IST
सार

श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम दिन जमकर बर्फबारी हो रही है। इस बीच सभी पदयात्रियों ने इसका आनंद उठाया।  

विज्ञापन
Rahul-Priyankaface blossomed after seeing snowfall in Kashmir, threw snowballs at each other
बर्फबारी के बीच राहुल और प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम दिन भारी बर्फबारी हो रही है। इसे देखकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चेहरे खिल उठे। उन्होंने एक दूसरे पर बर्फ के गोले फेंके। इसके अलावा अन्य पदयात्रियों ने भी बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया।  



Rahul-Priyankaface blossomed after seeing snowfall in Kashmir, threw snowballs at each other
श्रीनगर में बर्फबारी के बाद पदयात्री - फोटो : कांग्रेस

इससे पहले श्रीनगर में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मौलाना आजाद रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में बर्फबारी के बीच तिरंगा फहराया। शेर ए कश्मीर स्टेडियम में जनसभा के बाद आज पदयात्रा का समापन होगा।

Rahul-Priyankaface blossomed after seeing snowfall in Kashmir, threw snowballs at each other
कश्मीर में बर्फबारी के बाद पदयात्री - फोटो : कांग्रेस
जनसभा में 23 विपक्षी दलों के नेताओं के आने की संभावना है। श्रीनगर समेत अन्य जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी के बाद यातायात प्रभावित हुआ है। ऐसे में जनसभा स्थगित होने की भी बात कही जा रही है। लेकिन किसी भी नेता ने इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul-Priyankaface blossomed after seeing snowfall in Kashmir, threw snowballs at each other
श्रीनगर में बर्फबारी के दौरान तिरंगा फहराते राहुल - फोटो : कांग्रेस

रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान उनकी बहन प्रियंका गांधी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Rahul-Priyankaface blossomed after seeing snowfall in Kashmir, threw snowballs at each other
श्रीनगर में बर्फबारी के बाद पदयात्री - फोटो : कांग्रेस

लाल चौक पर दस मिनट के ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया था। दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान और साप्ताहिक पिस्सू बाजार को भी सुरक्षा कारणों से बंद करवा दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed