जब राहुल ने उड़ाया पीएम मोदी का मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह कहना था आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का। वह मंगलवार को बुद्धल-दरहाल विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी इकबाल मलिक के हक में प्रचार करने दरहाल पहुंचे थे। राहुल ने मोदी को जम्मू कश्मीर राज्य के लिए खतरा बताया। कहा कि कांग्रेस लोगों को जोड़ने का काम करती है।
सभी धर्म, जातपात के लोगों को एक साथ लेकर चलना कांग्रेस की पहचान है। भाजपा जैसी सांप्रदायिक पार्टियां केवल सत्ता में बने रहने के लिए लोगों को तोड़ कर सियासत करती है। कांग्रेस चाहती है कि सरकार में सब लोगों का हाथ हो। सरकार में महिलाएं, पंच-सरपंच और आम जनता की बात सुनी जाए ताकि सभी को लगे कि यह जनता की सरकार है।
मोदी जनता को दे रहे झूठे आश्वासन
राहुल ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जहां भी जाते हैं कहते हैं मैं कर सकता हूं। मैं ऐसा करूंगा, मैं वैसा करूंगा, मैं लोगों के लिए अच्छे दिन लाऊंगा। न ही अभी तक अच्छे दिन आए और न ही कुछ हो पाया। मोदी पर वार करते हुए राहुल ने कहा कि काला धन वापस लाने के लिए भी भाजपा ने केवल मूर्ख बनाया है।
अभी तक काले धन को वापस नहीं लाया गया है। केवल झाड़ू उठा कर स्वच्छ भारत का नारा देने से लोगों के अच्छे दिन नहीं आएंगे। मोदी ने राज्य में बेरोजगारी खत्म करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कोई घोषणा नहीं की।
वह केवल लड़ाने की राजनीति करते हैं। पिछले छह माह में कितनी बार पाकिस्तान सेना और आतंकवादियों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सेना के जवानों को अपना निशाना बनाया और दहशत पैदा करने का प्रयास किया, लेकिन कितनी बार मोदी ने पाकिस्तान को सबक सिखाया और उसे ऐसा करने से रोका।
चीन के राष्ट्रपति जब भारत के दौरे पर थे तो उसी समय चीन ने घुसपैठ कर भारतीय इलाकों में अपनी मौजूदगी दिखाई। उस समय केंद्र में भाजपा सरकार ने चीन के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया और चीनी सैनिकों द्वारा घुसपैठ पर कोई कार्रवाई नहीं की। राहुल ने जनता को आगाह करते हुए कहा कि वह अपने कीमती वोट का प्रयोग सोच समझ कर करें।