फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Raging violence after Namaz in Nahatta old city of srinagar

जम्मू-कश्मीर: नौहट्टा में नमाज के बाद भड़की हिंसा, युवाओं ने आजादी के हक में की नारेबाजी

Sat, 02 Jun 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 02 Jun 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
 Raging violence after Namaz in Nahatta old city of srinagar

श्रीनगर के पुराने शहर में जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क उठी। हिंसक प्रदर्शनों के दौरा युवाओं ने पाकिस्तान और आतंकी संगठनों के झंडे दिखाए। इस दौरान तीन युवक एक वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए।

विज्ञापन


शुक्रवार को पुराने शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद इलाके में हिंसा भड़क उठी। युवाओं ने गत शुक्रवार को जामिया मस्जिद परिसर के भीतर पुलिस की कार्रवाई और दक्षिणी कश्मीर में हो रही घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। काफी संख्या में युवा एकत्रित हुए और राष्ट्र विरोधी और आजादी के हक में नारेबाजी की। इतना ही नहीं इस दौरान युवाओं ने पाकिस्तानी झंडों के अलावा आतंकी संगठन जैश, लश्कर आदि के झंडे भी दिखाए। इस दौरान कुछ युवाओं ने टी-शर्ट पहनी हुई थी जिसके पीछे हिजबुल मुजाहिदीन कमांडो लिखा हुआ था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देखते ही देखते युवाओं ने वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके जवाब में स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए और पैलेट गन का इस्तेमाल भी किया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शनों के दौरान सीआरपीएफ की जिप्सी वहां से गुजरी कि अचानक से उस पर हुई पत्थरबाजी के चलते ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और तीन युवा उसकी चपेट में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिप्सी की चपेट में आकर तीन युवा घायल हो गए

 Raging violence after Namaz in Nahatta old city of srinagar

अचानक से टक्कर लगने के बाद जिप्सी रुक जाने पर भीड़ ने उसे घेर लिया और जान का खतरा देख ड्राइवर ने जिप्सी भगाने का प्रयास किया जिसकी चपेट में आकर तीन युवा घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह प्रदर्शन काफी देर तक जारी रहा।

गौरतलब है कि इससे पूर्व अपनी तकरीर के दौरान मीरवाईज मोलवी उमर फारूक ने जामिया मस्जिद में कहा कि पिछले करीब 90 साल से जामिया मस्जिद तशादुद का शिकार बनती आई है। कभी डोगरा राज में, कभी सिख राज में और अब भारतीय सरकार द्वारा आए दिन इसे निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने गत शुक्रवार को मस्जिद परिसर के अंदर इस्तेमाल किए गए बल की निंदा की, और कहा कि जो मंसूबे हुकूमत के हैं उन्हें कामयाब नहीं होने देंगे। मीरवाईज ने कहा कि जितना यह दबाने की कोशिश करेंगे, हम उतना इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि जामिया से हमेशा अपने हक मांगने की आवाज उठती रहेगी। मरते दम तक जामिया के तकादुस को ठेस नहीं पहुंचने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed