{"_id":"65aefb9f307adc1ace096a54","slug":"raghunath-temple-jammu-news-c-10-jmu1037-288096-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तीन दिवसीय समारोह के अंतिम दिन रघुनाथ मंदिर में 20 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था में डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तीन दिवसीय समारोह के अंतिम दिन रघुनाथ मंदिर में 20 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था में डुबकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। रघुनाथ मंदिर में तीन दिवसीय भव्य समारोह का सोमवार को समापन हुआ। अंतिम दिन 20 हजार से अधिक भक्तों ने प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया। ढोल और नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया। मंदिर परिसर को फूलों और लाइटों से सजाया गया था। चित्रकूट, अयोध्या से आए प्रसिद्ध वैदिक विद्वानों ने श्री राम चरित मानस के अखंड पाठ का भोग डाला। जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी एमके अजातशत्रु सिंह, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर और उनकी पत्नी के साथ कुंवरानी डॉ. रितु सिंह व सांसद जुगल किशोर ने विशेष आरती की। श्री रामलला, लक्ष्मण और मां सीता की मूर्तियों की परिक्रमा करवाई गई।
भजन संध्या में सोनाली डोगरा, रवि रघुवंशी, नरिंदर सिंह ने भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। मुख्य आकर्षण मुस्कान होम के बच्चों की विशेष प्रस्तुति थी। रवि रघुवंशी की म्यूजिक एलबम आ गए राम अयोध्या में का विमोचन किया गया। संध्या का संचालन सुगंधा शर्मा ने किया। शाम को दीपोत्सव मनाया गया, जिसमें डॉ. रितु सिंह और अधिवक्ता पूर्णिमा शर्मा ने 11,000 दीपक जलाए। भक्तों के लिए डोगरी धाम परोसी गई।
एमके अजातशत्रु सिंह ने विशेष रूप से मंत्री मेघवाल का आभार व्यक्त किया। डॉ. रितु सिंह ने डॉ. करण सिंह, युवराज विक्रमादित्य सिंह, रणविजय सिंह, मार्तंड सिंह सहित शाही परिवार की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने भव्य समारोह को यादगार बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों को शुभकामनाएं दी। खुशी जाहिर करते कहा कि आज का मौका दिवाली से कम नहीं है।
विज्ञापन
समारोह में डिवीजन कमिश्नर रमेश कुमार, आईजीपी जम्मू आनंद जैन, पद्मश्री डॉ. विश्वमूर्ति शास्त्री, एसएसपी संदीप मेहता, संयुक्त निदेशक पर्यटन जम्मू सुनैना मेहता, भाजपा जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष रविंदर रैना, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, वरिष्ठ भाजपा नेता युद्धवीर सेठी, पूर्व जेएमसी कमिश्नर किरण वट्टल, एसएम साहनी, इंटेक जम्मू चैप्टर के संयोजक एसएम साहनी मौजूद रहे।