फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   radio link connects people in flooded kashmir valley

बाढ़ पीड़ितों के लिए रेडियो कश्मीर की अनूठी पहल

Sun, 21 Sep 2014 04:12 PM IST
Updated Sun, 21 Sep 2014 04:12 PM IST
विज्ञापन
radio link connects people in flooded kashmir valley

कश्मीर में बाढ़ का कहर झेल रहे लोगों के लिए रेडियो कश्मीर ने एक बेहद अनूठी पहल की शुरुआत की है। जिन लोगों का अभी तक अपने लोगों से संपर्क नहीं हो सका है। उनके लिए रेडियो कश्मीर पर संदेश पढ़े जा रहे हैं।

विज्ञापन


'यह संदेश जवहार नगर में रहने वाले मोहम्मद अशरफ के लिए है। अगर तुम यह प्रसारण सुन रहे हो तो कृप्या रेडियों कश्मीर को अपनी सलामती की सूचना दे दें।' इस तरह के संदेश रेडियो कश्मीर पर प्रसारित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस समय रेडियो कश्मीर का प्रसारण शंकराचार्य हिल से किया जा रहा है। दरअसल भीषण बाढ़ में रेडियो कश्मीर का ऑफिस भी बरबाद हो गया था।

हर द‌िन हजारों ई-मेल आ रहे हैं

radio link connects people in flooded kashmir valley

हर द‌िन ऑल इंड‌िया रेड‌ियो का एंकर इस तरह के हजारों मैसेज को पढ़ कर लोगों के मैसेज लोगों तक पहुंचा रहा है। कश्मीर में आई सदी की भीषण आपदा ने र‌ियासत के दूरसंचार प्रणाली को बुरी तरह से धवस्त कर द‌िया है। ज‌िसे फ‌िर से शुरु करने में काफी समय लग जाएगा।

रेड‌‌ियो कश्मीर, ऑल इंड‌िया रेड‌ियो का एक लोकल रेड‌ियो स्टेशन है। यहां पर 4 स‌िंतबर से इस तरह के एक मैसेज प्रोगाम को शुरु कर द‌िया गया था। जहां पर फोन और ई-मेल के जर‌िए अपने की सलामती खबर खबर के ल‌िए रोज हजारों मैसेज आ रहे हैं।

रेड‌ियो कश्मीर के एक अध‌िकारी ने बताया क‌ि हर रोज लगभग 2000 ई-मेल आ रहे हैं। ऑल इंड‌िया रेड‌ियो के एक अध‌िकारी सैयद हूमांयू कैसर बताया क‌ि, इस बाढ़ में रेड‌‌ियो कश्मीर के कर्मचारी भी प्रभाव‌ित हुए हैं। लेक‌िन हम लोगों ने ड‌ियूटी पर जाना जरुरी समझा।

हमारा काम था क‌ि हम लोग  बाढ़ में प्रभाव‌ित हुए लोगों और रहात काम में लगी संस्थाओं के बीच एक पुल का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed