फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rade

जम्मू और पुंछ से प्रतिबंधित 2.35 क्विंटल पॉलीथिन जब्त

विज्ञापन
rade
जम्मू। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने जम्मू उत्तर और पुंछ में अभियान चलाकर प्रतिबंधित 2.35 क्विंटल पॉलीथिन कैरी बैग और एकल उपयोग डिस्पोजेबल कटलरी आइटम को जब्त किया। नियमों का उल्लंघन करने पर दोषियों पर 17500 रुपये जुर्माना भी किया गया।
विज्ञापन

चेयरमैन जेएंडके पीसीबी के अध्यक्ष सुरेश चुघ के निर्देश पर सदस्य सचिव जेएंडके पीसीबी, बीएम शर्मा और क्षेत्रीय निदेशक जम्मू डॉ. सैयद नदीम हुसैन की देखरेख में यह अभियान चलाया गया। जम्मू जिले में अरशद नजीर मलिक, संभागीय अधिकारी, जम्मू-उत्तर, डिंपल शर्मा, एफआई, जया कपूर, एफआई और दर्शन लाल एसए सहित टीम ने तालाब तिल्लो इलाके में कई दुकानों पर छापे मारकर 120 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथीन कैरी बैग/एकल उपयोग डिस्पोजेबल कटलरी आइटम को जब्त किया। दोषियों पर 14000 रुपये जुर्माना किया गया। इसी तरह पुंछ शहर में छापेमारी कर 115 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई। दोषियों पर 3500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed