{"_id":"66f881671a446b9cc00fbd34","slug":"rabies-conference-organised-in-gmc-jammu-news-c-10-jam1008-452083-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जीएमसी में रैबीज के खिलाफ राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जीएमसी में रैबीज के खिलाफ राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज
विज्ञापन
जम्मू। रैबीज के खिलाफ 12वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन (कारकॉन 24) का शनिवार गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) एवं अस्पताल जम्मू में आगाज हुआ।
पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन द्वारा आयोजित सम्मेलन का विषय रैबीज से निपटना, एकमात्र स्वास्थ्य तरीका है। उद्घाटन समारोह में जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल और डीन डाॅ. आशुतोष गुप्ता मुख्य अतिथि थे। आयोजन सचिव डाॅ. राजीव के गुप्ता ने जोर दिया कि आज विश्व रैबीज जागरूकता दिवस होना वास्तव में कारकॉन-24 के लिए एक अच्छा शगुन है। इस दिन का उद्देश्य रैबीज प्रबंधन में बाधाओं को दूर करने, क्रॉस-सेक्शनल सहयोग को बढ़ावा देने, नवाचारों को बढ़ावा देने और 2030 तक रैबीज को खत्म करने के लिए सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना होना चाहिए।
सम्मेलन में डाॅ. जीएस सैनी प्रोफेसर और प्रमुख बाल रोग जीएमसी जम्मू, डॉ अशोक शर्मा प्रोफेसर और प्रमुख नेत्र रोग जीएमसी जम्मू, डॉ रविंदर गुप्ता प्रोफेसर और प्रमुख बाल रोग एएससीओएमएस जम्मू, डॉ रत्नाकर शर्मा, प्रोफेसर और प्रमुख सर्जरी जीएमसी जम्मू, डॉ संजय शर्मा एसोसिएट प्रोफेसर सर्जरी जीएमसी जम्मू और डॉ. अमिता अग्रवाल, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ, हिंदू राव अस्पताल और एनडीएमसी कॉलेज नई दिल्ली मौजूद रहे। ब्यूरो