{"_id":"59ca013c4f1c1ba9538b4703","slug":"purse-snaching-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"शापिंग करने आई महिला का पर्स छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शापिंग करने आई महिला का पर्स छीना
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
पर्स छीना
- फोटो : Demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी नगर में राह चलते एक महिला का दिन दहाड़े पर्स छीन लिया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पर्स में नकदी, मोबाइल, गहने और कुछ जरूरी दस्तावेज पड़े थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक झपटमारों का पता नहीं लग पाया। पर्स में आठ हजार की नकदी होने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
नई बस्ती की रहने वाली रोमी केरनी ने पुलिस को बताया कि वह शापिंग के लिए गांधी नगर में आई हुई थी। वह सड़क किनारे पैदल चल रही थी। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसके पास पहुंचते ही पर्स छीन लिया। इससे पहले की वह शोर मचाती वो एक गली से फुर्र हो गए।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने उनके पीछे जाकर पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह फरार हो चुके थे। उल्लेखनीय है कि गांधी नगर शहर का पाश इलाका है। यहां इस तरह की घटना दिन दहाड़े होना बड़ा मामला है।
विज्ञापन