फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   purmandal news, lg news

Jammu News: पुरमंडल उत्तरवाहिनी तीर्थ सेवा न्यास का स्थापना दिवस 19 को, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा होंगे मुख्य अतिथि

Tue, 04 Nov 2025 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 04 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
purmandal news, lg news
पुर मंडल उत्तरबहनी तीर्थ सेवा न्यास स्थापना दिवस की तैयारी पर बैठक स्रोत संवाद
- स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी के लिए बैठक की
विज्ञापन

- 15 से 18 नवंबर तक होगी शिव कथा
पुरमंडल। पुरमंडल उत्तरवाहिनी तीर्थ सेवा न्यास की ओर से तीर्थ क्षेत्र के धार्मिक, सामाजिक और मानवतावादी उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। न्यास विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तीकरण, गरीब बच्चों की शिक्षा, बीमार और बुजुर्गों की सहायता, पर्यावरण संरक्षण तथा देवस्थानों की सफाई में अहम भूमिका निभा रहा है।

न्यास का स्थापना दिवस 19 नवंबर 2025 को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। स्थापना दिवस के दिन भव्य महाआरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम और समाज सेवा से जुड़े कई आयोजन रखे गए हैं।
विज्ञापन


स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर पुरमंडल में बैठक की गई। इसमें विश्व हिंदू परिषद जम्मू-कश्मीर के प्रधान राजेश गुप्ता, अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, संजीव शर्मा सहित अन्य समाजसेवियों ने भाग लिया। बैठक में कार्यक्रम स्थल, व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया। न्यास ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सेवा और सामाजिक एकता का प्रतीक होगा। स्थापना दिवस से पहले 15 से 18 नवंबर तक चार दिवसीय शिव कथा का आयोजन किया जाएगा। इस कथा का संचालन शास्त्री कुसुम महाराज की ओर से किया जाएगा। न्यास ने आम श्रद्धालुओं और समाज के सभी वर्गों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण कर धर्म के इस अनुष्ठान का हिस्सा बनें। न्यास पर्यावरण संरक्षण और तीर्थ स्थलों की सफाई एवं सुंदरता के कार्यों में निरंतर कार्यरत है। न्यास ने कहा कि 19 नवंबर को होने वाला यह स्थापना दिवस कार्यक्रम पुरमंडल उत्तरवाहिनी तीर्थ क्षेत्र के लिए आस्था, सेवा और एकता का संगम होगा। इस दिन महाआरती के साथ श्रद्धालुओं, समाजसेवियों और अधिकारियों का सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed