फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   purmandal news, demand news

Jammu News: एफसीआई गोदाम के बाहर खड़े ट्रक बने परेशानी का सबब

Wed, 12 Nov 2025 02:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 12 Nov 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
purmandal news, demand news
पुरमंडल से बड़ी ब्राह्मणा सड़क मार्ग पर खड़े ट्रक का दृश्य स्रोत संवाद
ट्रक चालकों की मनमानी से राहगीरों और श्रद्धालुओं को आ रही दिक्कत
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से की कड़ी कार्रवाई की मांग

पुरमंडल। एफसीआई गोदाम के बाहर खड़े ट्रक परेशानी का सबब बने हुए हैं। पुरमंडल–बाड़ी ब्राह्मणा मार्ग पर लंबे समय से यह सिलसिला जारी है। इससे राहगीरों और गुजरने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों व पूर्व सरपंच वीणा जम्वाल, पूर्व पंच मंजू जम्वाल और संदीप कुमार ने बताया कि इस गोदाम के बाहर ट्रकों के खड़े रहने की समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। पहले जिला विकास आयुक्त के दौरे के दौरान इन ट्रकों के लिए अलग से पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया था लेकिन चालकों की मनमानी के कारण ट्रक सड़क किनारे खड़े किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इससे बीरपुर, खड़ा, मढ़ाना, मंडल, सांघी, कटवालता, संगर, उत्तरवाहिनी और पुरमंडल के कई गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त पुरमंडल उत्तरवाहिनी के ऐतिहासिक स्थल पर आने वाले श्रद्धालु यातायात अव्यवस्था के कारण असुविधा झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और एलजी मनोज सिन्हा से एफसीआई गोदाम के बाहर खड़े ट्रकों पर रोक लगाने और निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहनों को खड़ा करने के निर्देश सख्ती से लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed