{"_id":"603efa84716ac39bf73f422eb55957cd","slug":"pulwama-police-bus-attacked-by-militants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस गाड़ी पर आतंकी हमला, कांस्टेबल घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस गाड़ी पर आतंकी हमला, कांस्टेबल घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 05 Nov 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को पुलिस की गाड़ी पर आतंकियों द्वारा किए गए हमले में एक महिला कांस्टेबल घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी घटनास्थल से फरार हो गए।
विज्ञापन
श्रीनगर से करीब 35 किलोमीटर दूर उत्तरी कश्मीर के पुलवामा जिले के जंगलनाड इलाके में पहले से घात लगाए आतंकियों ने उस समय पुलिस की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला बोल दिया जब यह गाड़ी पुलिस कर्मियों को इलाके से मुहर्रम ड्यूटी के बाद लेकर लौट रही थी।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इस हमले में एक महिला कांस्टेबल को कंधे पर गोली लगी है, जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी घटना स्थल से फरार हो गए, जिसकी तलाश पुलिस ने व्यापक पैमाने पर शुरू कर दी है।
विज्ञापन