{"_id":"63eb20300bec69fbaa079f25","slug":"pulwama-attack-special-dg-daljit-chowdhary-said-sacrifice-of-brave-soldiers-ask-us-to-make-a-terror-free-nati-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा: वीर जवानों का बलिदान आतंक मुक्त देश बनाने के लिए करता है प्रेरित- स्पेशल डीजी दलजीत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा: वीर जवानों का बलिदान आतंक मुक्त देश बनाने के लिए करता है प्रेरित- स्पेशल डीजी दलजीत चौधरी
Tue, 14 Feb 2023 11:35 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:35 AM IST
सार
सीआरपीएफ के लेथपोरा कैंप में स्थित शहीद स्मारक पर 40 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान स्पेशल डीजी दलजीत सिंह चौधरी ने कहा कि वीरों का बलिदान हमें आतंक मुक्त देश बनाने के लिए प्रेरित करता है। उनकी शहादत को सलाम है।
विज्ञापन
पुलवामा में आयोजित श्रदांजलि कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कश्मीर घाटी के पुलवामा आत्मघाती हमले की आज चौथी बरसी के मौके पर लेथपोरा में स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीआरपीएफ जम्मू-कश्मीर के स्पेशल डीजी दलजीत सिंह चौधरी व अन्य अधिकारियों ने यहां वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दलजीत चौधरी ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को 40 बहादुर जवानों ने पुलवामा आतंकी हमले में अपनी जान गंवाई थी। शहीद जवानों को श्रद्धांजली देने के लिए आज एकत्रित हुए हैं। वीरों का बलिदान हमें आतंक मुक्त देश बनाने के लिए प्रेरित करता है। उनकी शहादत को सलाम है।
विज्ञापन
इस मौके पर एक रक्तदान शिविर के साथ विशेष हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई। चार साल पहले हुए इस आतंकी हमले की पहली बरसी पर शहादत देने वाले 40 सीआरपीएफ जवानों की याद में स्मारक स्थल का लेथपोरा में उद्घाटन किया गया था। यह स्मारक सीआरपीएफ की 185 बटालियन कैंप में स्थापित किया गया है, जहां जैश के आतंकी आदिल अहमद डार ने विस्फोटक से भरी कार को सुरक्षाबलों के काफिले से टकरा दिया था।स्मारक पर उन सभी 40 जवानों की तस्वीरों के साथ उनके नाम और सीआरपीएफ का ध्येय वाक्य सेवा और निष्ठा भी अंकित किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पुलवामा हमला: शहीद हुए 40 जवानों की कहानियां, इन बेटों ने देश के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीर बलिदानियों को किया याद
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को याद किया। उन्होंने कहा कि 2019 में पुलवामा हमले में जान गंवाने वाले वीर शहीदों को वह श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मातृभूमि के लिए उनकी वीरता और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी शहादत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।